विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच, कई अहम दस्तावेज किए जब्त

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:26 AM (IST)

ईडी ने रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कालोनी में जेल एवं होमगार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह, धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के ठिकानों पर तलाशी ली।

छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. शुक्रवार सुबह छह बजे पहुंची ईडी की टीम ने ली तलाशी

  2. कार्रवाई के पीछे वित्तीय लेन-देन माना जा रहा है

जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में मैनपावर घोटाले में शुक्रवार को ईडी ने रायपुर, दुर्ग और धमतरी में एक साथ दबिश दी।

टीम ने रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कालोनी में जेल एवं होमगार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह, धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के ठिकानों पर तलाशी ली।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा देवहारी के निवास पर शुक्रवार सुबह छह बजे पहुंची ईडी की टीम ने करीब 14 घंटे तक जांच की।

देर शाम तक चली कार्रवाई के बाद टीम अपने साथ कई दस्तावेज और अहम जानकारियां ले गईं।

अपर कलेक्टर के पति नवीन प्रताप सिंह तोमर आबकारी विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर हैं। उन्हें फरवरी 2026 में शराब घोटाले से जुड़े 182 करोड़ के ओवरटाइम अनियमितता मामले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर हैं।

रायपुर में जेल एवं होमगार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह के आवास पर टीम ने दोपहर तक दस्तावेज खंगाले।

मूलत: अंबिकापुर के सत्तीपारा क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र के भाई लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं। कार्रवाई के पीछे वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से संबंधित पहलुओं की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।