विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, महाराष्ट्र-गुजरात में 11 ठिकानों पर छापेमारी

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:52 PM (IST)

ईडी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र और गुजरात के 11 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

ड्रग तस्करी नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा

ड्रग तस्करी नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईडी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र और गुजरात में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकार्ड जब्त किए हैं।

ईडी के मुंबई जोनल कार्यालय ने बुधवार को मनी लांड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह कार्रवाई की। छापेमारी मुंबई, नवी मुंबई, गुजरात के सूरत और भावनगर में की गई।

जांच एजेंसी के अनुसार, यह नेटवर्क नवीन चिचकर, धीरज चिचकर और उनके सहयोगियों द्वारा संचालित किया जा रहा था। ईडी ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य ड्रग्स की बिक्री से हासिल नकदी को वित्तीय व्यवस्था में खपाने और उसे वैध आय के रूप में दिखाने के तरीकों का पता लगाना था।

जांच की शुरुआत मुंबई में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की शिकायत के आधार पर हुई थी। एनसीबी ने मुंबई और नवी मुंबई में बड़ी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन और बेहिसाब नकदी जब्त की थी।

ईडी के अनुसार, आरोपित पर कोकीन, हाइड्रोपोनिक गांजा, एलएसडी और कैनबिस से बने पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी और बिक्री में शामिल थे। जांच में सामने आया कि ड्रग्स की बिक्री से प्राप्त रकम को अमेरिकी डालर और थाई बहत जैसी विदेशी मुद्राओं में बदला जाता था।

इसके अलावा, अपराध से अर्जित नकदी को कुछ वैध कारोबारों में निवेश कर वैध धन के रूप में दिखाने की कोशिश की गई। ईडी ने क्रिप्टो कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली। यहां कुछ क्रिप्टो वालेट और डिजिटल संपत्तियों का पता चला है, जिनका संबंध कथित अपराध की कमाई से होने का संदेह है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।