दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का एलान, EC ने बताई तारीख
चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है।
-1778748743183_m.webp)
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का आदेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित देश के 16 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) का कार्यक्रम घोषित किया है। वैसे तो आयोग ने इन राज्यों को पहले से ही एसआइआर से जुड़ी तैयारी करने के निर्देश दिए थे।
हालांकि, घोषित किए गए कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को अलग कर दिया है। इन तीनों ही राज्यों में मौसम की स्थिति को देखते हुए बाद में एसआइआर का कार्यक्रम घोषित होगा।
वहीं एसआइआर के तीसरे चरणों में शामिल सभी 19 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में इसे चरणबद्ध तरीके से कराने का फैसला लिया गया है। पहले चरण में घर-घर जाकर पुनरीक्षण का काम 30 मई से होगा।
आयोग ने इस बीच एसआइआर के तीसरे चरण के कार्यक्रम में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया है, उनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली और दमन व दीव शामिल है। इनमें पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना व झारखंड राज्य ऐसे है जहां मौजूदा में विपक्षी दलों की सरकारें है।
आयोग के मुताबिक एसआइआर के इस चरण में इन सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 3.94 लाख बीएलओ को तैनात किया गया है, जो 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जांच करेंगे। इस मुहिम में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्ति किए गए करीब 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट ( बीएलए) भी सहयोग करेंगे। आयोग ने इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट तैनात करने का अनुरोध किया गया, ताकि वह मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से तैयार करने में मदद दे सकें।
आयोग के मुताबिक तीसरे चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के अतिरिक्त देश के सभी राज्यों में एसआइआर का काम पूरा हो जाएगा। आयोग के मुताबिक एसआइआर को अलग-अलग चरण में कराने का यह फैसला जनगणना की चल रही हाउस लि¨स्टग में कॉमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। इस दौरान 2026 के अंत तक इन सभी राज्यों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो जाएगी।
इस दौरान ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम व मणिपुर में 6 सितंबर को सबसे पहले अंतिम मतदाता सूची आएगी। वहीं त्रिपुरा में 23 दिसंबर को यह खत्म होगी। वहीं हरियाणा की 22 सितंबर को और पंजाब की एक अक्टूबर को आएगी। दिल्ली और झारखंड की सात अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार, उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआइआर दो चरणों में हो चुका है।
