Move to Jagran APP

Earthquake: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से जम्मू के कटरा तक कांपी धरती, भूकंप के झटके किए गए महसूस

Earthquake देर रात जम्मू-कश्मीर के कटरा और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कटरा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई है। एनसीएस के अनुसार यहां भूकंप सुबह 03.28 बजे आया

By Mahen KhannaEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 05:43 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 07:35 AM (IST)
Earthquake: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से जम्मू के कटरा तक कांपी धरती, भूकंप के झटके किए गए महसूस
जम्मू-कश्मीर के कटरा और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप।

कटरा/कोल्हापुर, एजेंसी। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से लेकर जम्मू-कश्मीर के कटरा तक धरती कांपी है। दोनों जगह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। यहां तक की भूकंप के झटके अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप के झटके सभी जगह काफी कम पैमाने के थे जिसके चलते जानमाल के किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

loksabha election banner

कटरा में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता की गई दर्ज

कटरा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (एनसीएस) के अनुसार यहां भूकंप सुबह 03.28 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। हालांकि भूकंप से किसी को भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

कोल्हापुर में 3.9 तीव्रता का भूकंप

रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आया। भूकंप सुबह 02.21 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। एनसीएस ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 171 किमी पूर्व में आज सुबह करीब 2:21 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था।  भूकंप गुरुवार दोपहर 12:04 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

अफगानिस्तान के काबुल में 4.3 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार, गुरुवार को अफगानिस्तान के काबुल में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह लगभग 2.55 बजे आया, जिसका केंद्र काबुल से 80 किमी की गहराई पर था। कुछ प्रांतों में में इसके हल्के झटके महसूस किए गए, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.