विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे EAM जयशंकर, आतंक के मुद्दे पर पाक को घेरेगा भारत; इन विषयों पर भी होगी चर्चा

Published: Mon, 19 May 2025 05:45 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 19 May 2025 06:46 AM (GMT+05:30)

भारत आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने की योजना बना रहा है। इस कड़ी में ...और पढ़ें

तीन देशों की यात्रा के दौरान आतंक को पाकिस्तानी समर्थन का मुद्दा उठाएंगे जयशंकर। (फोटो- पीटीआई)
तीन देशों की यात्रा के दौरान आतंक को पाकिस्तानी समर्थन का मुद्दा उठाएंगे जयशंकर। (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा पर आज रवाना होंगे जयशंकर।
  2. भारत वैश्विक स्तर पर आतंक मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करेगा।
  3. भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच संघर्ष के बाद जयशंकर की ये पहली विदेश यात्रा है।

पीटीआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान आतंकवाद को पाकिस्तान के निरंतर समर्थन को उजागर किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष के बाद यह जयशंकर की पहली विदेश यात्रा होगी। यह यात्रा भारत की चल रही कूटनीतिक गतिविधियों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रणनीतिक संबंधों को गहरा करना और प्रमुख यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाना है।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जयशंकर 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा करेंगे। उम्मीद है कि जयशंकर तीनों देशों में अपने समकक्षों को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के भारत के फैसले से भी अवगत कराएंगे।

भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को कर दिया था नष्ट

आतंकी हमले के बाद भारत ने सात मई को पाकिस्तान और गुलाम जम्मू कश्मीर में नौ आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया था। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें: बीमार पैक्सों के लिए नई नीति लाएगी सरकार, अमित शाह बोले- 2029 तक देश की हरेक पंचायत में होगी PACS की स्थापना

यह भी पढ़ें: 'भारत का संविधान है सुप्रीम, लोकतंत्र के तीनों स्तंभ समान'; CJI गवई ने क्यों कहा ऐसा?