विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने पर रिजेक्ट हो सकता है इंश्योरेंस क्लेम? सरकार ने किया साफ

Published: Tue, 28 Jul 2026 05:12 PM (IST)

पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहन बीमा क्लेम रिजेक्ट नहीं किया जा सकता है।

E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होना के दावा गलत।     (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होना के दावा गलत। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर जारी बहस के बीच लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है क्या E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। तो इसका जवाब है नहीं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने पर इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट नहीं किया जा सकता है।

इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होना के दावा गलत

यह स्पष्टीकरण तब आया है जब हाल ही में बीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके ग्राहकों से 'बिना किसी चिंता के E20 का इस्तेमाल करने' की अपील की। इसमें कहा गया कि यह दावा पूरी तरह गलत है कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा और सिर्फ E20 के इस्तेमाल का आधार पर कोई इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट नहीं किया जा सकता।

तेल और पेट्रोलियम मंत्रालय में पहले एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी कई गलतफहमियों को दूर करने के लिए एक विस्तृत प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें बीमा, इंजन खराब होने और ईंधन की गुणवत्ता से जुड़े दावे शामिल थे।

E20 पेट्रोल से इंजन को बड़े पैमाने पर नुकसान के दावे सही नहीं- मंत्रालय

मंत्रालय ने कहा कि इस चिंता की जांच की गई कि ई20 ईंधन से वाहन बीमा पॉलिसी अमान्य हो सकती हैं, यह चिंता गलत पाई गई। सरकार ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल से इंजन को बड़े पैमाने पर नुकसान होता है या कीड़े आकर्षित होते हैं। सरकार ने कहा कि ऐसी बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित- मंत्रालय

मंत्रालय के अनुसार, एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है और इसे तेल विपणन कंपनियों, वाहन निर्माताओं और ईंधन परीक्षण एजेंसियों के साथ परामर्श करके लागू किया जाता है। मंत्रालय ने कहा कि 2023 में E20 पेट्रोल की शुरुआत के बाद, एथनॉल ब्लेंडिंग के कारण इंजन खराब होने या वाहन खराब होने की कोई व्यापक रिपोर्ट नहीं मिली है।

मंत्रालय ने कहा कि ईंधन ब्लेंडिंग करने के लिए इस्तेमाल होने वाला एथनॉल स्थापित औद्योगिक प्रक्रियाओं के माध्यम से बनाया जाता है और पेट्रोल के साथ मिलाए जाने से पहले कड़े गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल में 20% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 5 साल पहले पूरा, अब आगे की तैयारी में जुटी सरकार