Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Typhoon Nanmadol: एक वर्ष के दौरान एशियाई देशों ने देखे कई भीषण तूफान, जानें इनकी पूरी कहानी

    पिछले एक वर्ष के दौरान एशियाई देशों में कई बार भीषण तूफान रिकार्ड किए गए हैं। इनकी वजह से कई सेवाओं को रोकना पड़ा और जान-माल की भी हानि हुई थी। इनको देखते हुए कई इलाकों से लोगों को निकालना पड़ा था।

    By Kamal VermaEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 04:16 PM (IST)
    Hero Image
    एशियाई देशों में इस एक साल में आए कई तूफान

    नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। जापान में Typhoon Nanmadol की आहट से लोगों की सांसों को फुला कर रख दिया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर जो आंशका जाहिर की है उसको देखते हुए ये डर और अधिक बढ़ गया है। ये तूफान रविवार को जापान से टकराएगा और इसका तांडव कई इलाकों को अपनी चपेट में ले सकता है। भूस्‍ख्‍लन, बाढ़, बारिश, तेज हवाओं और घरों के तबाह होने की आशंका को देखते हुए कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। सभी एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। बीते एक वर्ष की ही यदि बात करें तो एशियाई देशों ने कई भीषण तूफानों का सामना किया है। इनकी वजह से कई जगहों पर जान-माल की भी हानि हुई है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ दिन पहले ही चीन में Typhoon Mufia आया था। चीन में ही आया इस वर्ष का ये 12वां चक्रवाती तूफान था।इससे पहले दक्षिण कोरया में सितंबर में ही Hinnamnor Typhoon आया था। जुलाई 2022 में चीन में आए Chaba Typhoon चाबा तूफान की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी। कई जगहों पर नौकाओं के डूबने और समुद्र में जहाज पर मौजूद क्रेन भी इसकी भेंट चढ़ गई थी। इस तूफान से कई लोग लापता हो गए थे। चीन का ग्‍वांगडोंग प्रांत का काफी बड़ा इलाका इसकी वजह से प्रभावित हुआ था। फुजिंग जहाज भी इसकी वजह से डूब गया था। प्रशासन ने इस तूफान को देखते हुए कई जगहों पर अलर्ट जारी किया था।

    फिलीपींस में दिसंबर 2021 में आए Rai Typhoon तूफान की वजह से करीब 170 लोगों की जान चली गई थी। इस विनाशकारी तूफान से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए थे। करीब 3 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा था। विसाय क्षेत्र को इस तूफान से सबसे अधिक कीमत चुकानी पड़ी थी। इसके अलावा बोहोल प्रांत भी इससे अछूता नहीं रहा था। कई जगहों पर इसकी वजह से बाढ़ और भूस्‍ख्‍लन की घटनाएं भी सामने आई थीं। फिलीपींस में 2021 में आने वाला ये 50वां तूफान था।

    भारत के आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्री इलाकों में दिसंबर 2021 में ही जोवाड़ Cyclone Jowad आया था। इसको देखते हुए कई इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। इसकी वजह से कई इलाकों में जबरदस्‍त बारिश और तेज हवाएं चली थीं, जिसके चलते कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए थे।

    सितंबर 2021 में ताइवान, चीन और वियतनाम को Typhoon Chanthu का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2021 में ये इन तीनों देशों में आया भीषण तूफानों में से एक था। फिलीपींस में तो ये साल का दूसरा सबसे भयंकर तूफान था। इसकी वजह से कई इलाकों में जबरदस्‍त बारिश, बाढ़ और भूस्‍ख्‍लन की घटनाएं सामने आई थी। सभी उड़ानों को रद करना पड़ा था। शंघाई से जारी अलर्ट में इस दौरान 175 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बात कही गई थी। इस तूफान ने समुद्री व्‍यापार पर भी कुछ समय के लिए प्राकृतिक रोक लगा दी थी। कई इलाकों में इसकी वजह से 300 मिली तक बारिश हुई थी। मैट्रो समेत कई दूसरी सेवाओं को भी बंदर करना पउ़ा था।  

    Alert! जापान की तरफ बढ़ रहा है कि बेहद खतरनाक तूफान Nanmadol Typhoon, हालात हो सकते हैं बेहद खराब

    राष्‍ट्रपति पुतिन के पास यूक्रेन युद्ध से पीछे हटने के क्‍या हैं विकल्‍प, जल्‍द खत्‍म करने की जताई है उम्‍मीद

    पाकिस्‍तान की बाढ़ से 16 लाख से अधिक बच्‍चे प्रभावित, बीमारी की जकड़ में आ सकते हैं करोड़ों लोग