Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली फिर शर्मसार, कैब में हुआ महिला से रेप

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sat, 11 Apr 2015 07:34 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कैब ड्राइवर ने महिला से वहशियाना हरकत की है। रात के वक्त अकेली महिला के साथ कैब ड्राइवर ने सुनसान इलाके में महिला से रेप किया। महिला ने घर जाने के लिए कैब की थी। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कैब ड्राइवर ने महिला से वहशियाना हरकत की है। रात के वक्त अकेली महिला के साथ कैब ड्राइवर ने सुनसान इलाके में महिला से रेप किया। महिला ने घर जाने के लिए कैब की थी। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि महिला ने दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी। एक सुनसान जगह पर ले जाकर टैक्सी चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह वारदात गुरवार रात पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई। पीड़ित महिला ने रात 10.30 बजे करीब द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन से मधु विहार स्थित अपने घर जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी। पुलिस ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर सीएनजी भरवाने के बहाने महिला को एक सुनसान जगह पर ले गया।

    वहां पर उसने टैक्सी के अंदर ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। गौरतलब है कि हाल ही में उबेर टैक्सी कैब में भी दिल्ली में एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई थी।

    पढ़ेंः मुरादाबाद में डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

    पढ़ेंः वहशी बाबा ने नातिन को भी नहीं छोड़ा