त्रिपुरा में 3 हजार किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, मिट्टी के नीच दबा कर रखे थे ड्रम
त्रिपुरा में 3,390.690 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा को पान के बगीचे में 85 ड्रम के नीचे दबा कर रखा गया था।
By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 10:57 AM (IST)
अगरतला (एएनआइ)। त्रिपुरा में डीआरआइ, पुलिस और बीएसएफ ने 3,390.690 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रमुख कुलवंत सिंह ने बताया, ' डीआरआइ, त्रिपुरा पुलिस और बीएसएफ की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात कमलानगर के सीमवर्ती गांव में 3,390.690 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा को पान के बगीचे में 85 ड्रम के नीचे दबा कर रखा गया था और इसे 15 घंटे तक चले अभियान के बाद बरामद किया गया।'
बता दें कि मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा को मादक पदार्थ मुक्त राज्य बनाने की घोषणा की थी और सुरक्षा बलों को मादक पदार्थ के व्यापार के प्रति जीरो टॉलेरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए थे। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी थी कि रेलवे सुरक्षा बल ने गत दो हफ्तों में गुवाहाटी, अगरतला और दीमापुर रेलवे स्टेशनों पर 6.27 लाख रुपये मूल्य का 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें