सोशल मीडिया के दौर में 'फेक न्यूज' बड़ी चुनौती : द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की नीतियों कार्यक्रमों और इसके कामकाज के बारे में नागरिकों को जागरूक बनाने में कम्युनिकेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रभावी संचार के माध्यम से और सही जानकारी के साथ आईआईएस अधिकारी नागरिकों को देश की प्रगति में भागीदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।