Move to Jagran APP

50 करोड़ टीका लगाए जाने के एक निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रही सरकार: डॉ वीके पॉल

भारत में हर तीसरे वयस्क को कम-से-कम एक कोरोना रोधी का टीका लग चुका है। भारत में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी 94 करोड़ है। उनमें से गुरुवार की सुबह सात बजे तक 31.35 करोड़ को वैक्सीन का पहला डोज मिल चुका है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 06:48 PM (IST)
50 करोड़ टीका लगाए जाने के एक निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रही सरकार: डॉ वीके पॉल
नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल की फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में हो रहे टीकाकरण के बीच नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि हम जुलाई तक 50 करोड़ खुराक देने के एक निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हम इसे हासिल करने की राह पर हैं। सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन की 66 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। इसके अतिरिक्त 22 करोड़ खुराक निजी क्षेत्र को दी जाएंगी।

loksabha election banner

डॉ वीके पॉल से यह पूछे जाने पर कि बच्चों के लिए जाइडस कैडिला का कोविड वैक्सीन कब उपलब्ध होगा इस पर उन्होंने कहा कि डीसीजीआइ इसकी जांच कर रही है। अधिक डेटा की आवश्यकता है। वैज्ञानिक प्रक्रिया को पूरा करना होगा। हमें भाग्यशाली होना चाहिए कि यह प्रभावी और सुरक्षित होना चाहिए।

बता दें कि भारत में हर तीसरे वयस्क को कम-से-कम एक कोरोना रोधी का टीका लग चुका है। भारत में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी 94 करोड़ है। उनमें से गुरुवार की सुबह सात बजे तक 31.35 करोड़ को वैक्सीन का पहला डोज मिल चुका है। सात करोड़ 78 लाख लोगों वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं। लेकिन भारत की बड़ी आबादी को देखते हुए यह नाकाफी है। वैक्सीन की सप्लाई अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। लिहाजा सरकार ने नजर आ रही खामियों को ध्यान में रखते हुए दिसंबर तक 135 करोड़ डोज सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 41.10 करोड़ डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं। इसके साथ ही जल्द ही इन्हें 52 लाख डोज और मिल जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इनमें से 38.58 करोड़ से ज्यादा डोज का उपयोग किया गया है। इस तरह अभी इनके पास 2.51 करोड़ डोज बची हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.