फार्म हाउस में दो की हत्या
कापसहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित पुष्पांजलि इलाके में बने फार्म हाउस में बदमाशों ने दो व्यक्तियों की हत्या कर दी। दोनों मृतक पेशे से माली हैं। मृतकों की पहचान श्याम लाल (27) व रामकेवल (2
नई दिल्ली [जासं]। कापसहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित पुष्पांजलि इलाके में बने फार्म हाउस में बदमाशों ने दो व्यक्तियों की हत्या कर दी। दोनों मृतक पेशे से माली हैं। मृतकों की पहचान श्याम लाल (27) व रामकेवल (29) के रूप में हुई। ये उत्तर प्रदेश रायबरेली के रहने वाले हैं। हत्या में लोहे के मोटे सरिये का इस्तेमाल किया गया है। हत्या करने के बाद बदमाशों ने फार्म हाउस में लूटपाट भी की तथा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या व लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पढ़ें : बेटी की शादी नहीं रोकी तो महेंद्र को मार डाला
हत्या की यह वारदात पुष्पांजलि ई-18 स्थित पूनम फार्म में हुई। यह फार्म हाउस ए सिंह नामक व्यक्ति का है। ए सिंह यहां अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। इन दिनों ए सिंह अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गए हुए हैं। 26 फरवरी को वे दिल्ली आने वाले हैं। हत्या की जानकारी लोगों को महेंद्र नामक दूधिये से मिली। महेंद्र रोज की तरह फार्महाउस की गायों से दूध निकालने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजा खटखटाया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो महेंद्र ने मुख्य दरवाजे पर धक्का दिया। धक्का देते ही दरवाजा खुल गया। महेंद्र जब फार्म हाउस में दाखिल हुए अंदर का दृश्य देखकर दहल गए। अंदर सर्वेट क्वार्टर के सामने लॉन में श्यामलाल व रामकेवल की लाश खून से लथपथ अवस्था में उन्हें दिखीं। दोनों का सिर बुरी तरह फटा हुआ था। दोनों के शव के पास करीब एक मीटर लंबा लोहे का मोटा सरिया रखा था। महेंद्र वहां से चीखते हुए बाहर निकले। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पढ़ें : धारदार हथियार से युवक को काट डाला
छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि फार्म हाउस के जिस मकान में ए सिंह रहते हैं उस घर में दरवाजे व खिड़कियों के शीशे तोड़कर बदमाश दाखिल हुए। बदमाशों ने घर के कीमती सामान पर हाथ साफ किया। इसमें कीमती जेवरात व घड़ियां हैं। हत्यारों का प्रवेश दोस्ताना माहौल में हुआ था इस बात के सबूत मिले हैं। पुलिस को सर्वेट क्वॉर्टर के सामने चूल्हे पर बनी हुई चाय बर्तन में रखी हुई मिली। चाय की मात्र से पता चलता है कि करीब छह सात व्यक्तियों के लिए बनाई जा रही थी। इसके अलावा वहां से बिस्कुट व नमकीन के पैकेट भी मिले।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर