विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरलाइन्स को झटका: घरेलू उड़ानों के लैंडिंग-पार्किंग चार्ज में छूट खत्म

Published: Mon, 06 Jul 2026 11:38 PM (IST)

बड़े हवाई अड्डों पर घरेलू उड़ानों के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25% की छूट आगे बढ़ने की संभावना ...और पढ़ें

हवाई अड्डा शुल्क में 25% छूट आगे नहीं बढ़ेगी

हवाई अड्डा शुल्क में 25% छूट आगे नहीं बढ़ेगी

HighLights

  1. हवाई अड्डा शुल्क में 25% छूट आगे नहीं बढ़ेगी

  2. पश्चिम एशिया संकट के कारण एयरलाइनों को मिली थी छूट

  3. तीन महीने की छूट अवधि अब समाप्त हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई अड्डा शुल्क नियामक एयरपोर्ट्स इकोनमिक रेगुलेटरी अथारिटी (एईआरए) की ओर से बड़े हवाई अड्डों पर घरेलू उड़ानों के लिए लैंडिंग एवं पार्किंग चार्ज में 25 प्रतिशत की छूट को आगे बढ़ाने की संभावना नहीं है।

पश्चिम एशिया संकट के कारण एयरलाइनों के समक्ष वित्तीय चुनौतियों को देखते हुए सात अप्रैल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर सभी घरेलू उड़ानों के लिए तीन महीने की छूट की घोषणा की गई थी।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हवाई अड्डा संचालकों को कम लैंडिंग और पार्किंग चार्ज के संबंध में समयावधि बढ़ाने कोई आदेश नहीं मिला है और इसलिए छूट की अवधि समाप्त हो गई है। इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

पिछले महीने प्राइवेट एयरपोर्ट्स एसोसिएशन एपीएओ ने मंत्रालय से आग्रह किया था कि तीन महीने की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू उड़ानों के लिए कम लैंडिंग व पार्किंग चार्ज को बंद कर दिया जाए और हवाई अड्डा संचालकों को एयरलाइनों से छूट में दिया गया शुल्क वसूलने की अनुमति दी जाए।