विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंउ में बोले राजनाथ, जेल जाने वाला विधायक न चुनें

By Murari sharanEdited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 08:31 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Nov 2014 08:36 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाले को विधायक चुनें। भ्रष्टाचार के आरोप में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मझगांव [राजेश पटेल]। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाले को विधायक चुनें। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले को नहीं। श्री सिंह बुधवार को यहां हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोिधित कर रहे थे।

अपने चिर-परिचित अंदाज में केंद्रीय गृह मंत्री ने जनता से सीधे संवाद किया। उनसे इलाके की स्थिति के बारे में बातचीत की। उन्होंने पूछा कि झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर मझगांव में चिर-प्रतीक्षित तोरला बांध का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। इससे यहां के खेतों में हरियाली आएगी। स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। बिजली चौबीस घंटे मिलेगी।
श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के पिछड़ेपन का मुख्य कारण यहां अभी तक पूर्ण बहुमत की सरकार का न होना है। इस बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं। फिर देखिएगा विकास कैसे होता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने पूर्व सीएम मधु कोड़ा का नाम लिए बिना कहा कि जेल जाने वालों को विधायक न चुनें। भाजपा का प्रत्याशी कभी जेल नहीं गया है। यह मंत्री भी रह चुका है। आप इनको विधान सभा में भेजिए, मंत्री निश्चित रूप से बनेंगे। यानि आप विधायक नहीं, मंत्री चुनने जा रहे हैं।
उन्होंंने कहा कि भाजपा सिर्फ झारखंड में नहीं, जम्मू-कश्मीर में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उनके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने भी अपने संबोधन में जनता से पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने की अपील जनता से की। मंच पर मो. बारिक, पार्टी प्रत्याशी बड़कुंवर गागराई भी मौजूद थे।


पहले जाना था बड़ाजामदा, आ गए मझगांव
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चुनावी सभा सम्बोधित करने के लिए पहले जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ाजामदा जाना था। दिशा भटक जाने से वह मझगांव आ गए। इससे अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी थी।
लोग बड़ाजामदा के बारे मेंं पता कर रहे थे कि वहां पहुंचे या नहीं। इधर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था कि सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे अधिकारियों को मैसेज आया कि केंद्रीय गृह मंत्री का हेलीकाप्टर मझगांव आ रहा है। इसके बाद आनन-फानन में लैडिंग की तैयारी की गई। टायर जलाया ही गया था कि हेलीकाप्टर आ गया। यहां सभा सम्बोधित करने के बाद श्री सिंह जमशेदपुर के बागबेड़ा चले गए। उनके स्टाफ ने बताया कि अब सबसे अंत में बड़ाजामदा जाएंगे। समय से करीब एक घंटा पहले आ जाने के कारण ही कम लोग पहुंच सके थे। इसके पहले लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान भी इसी मैदान में श्री सिंह ने सभा को संबोधित किया था।