कर्नाटक: हसनंबा मंदिर में डीके शिवकुमार की VIP पूजा पर फूटा भक्तों का गुस्सा, टीवी स्क्रीन पर फेंकी चप्पलें
दीवाली पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की हसनंबा मंदिर में VIP पूजा के दौरान आम भक्तों को रोके जाने से वे नाराज हो गए।
HighLights
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हसनंबा मंदिर में विशेष पूजा की
वीआईपी पूजा के कारण आम भक्तों का प्रवेश रोका गया, जिससे वे नाराज हुए
गुस्साए भक्तों ने टीवी स्क्रीन पर चप्पलें फेंककर विरोध जताया
डिजिटल डेस्क, हासन। दीवाली के मौके पर रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार अपनी पत्नी के साथ कर्नाटक के प्रसिद्द हसनंब मंदिर पहुंचे। करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मंदिर के गर्भगृह में गए और विशेष पूजा-अर्चना की।
उनके दौरे के दौरान मंदिर में आम भक्तों का प्रवेश कुछ समय के लिए रोक दिया गया। कई घंटों से लंबी कतार में इंतजार कर रहे हजारों भक्त खासकर महिलाएं, इस देरी से काफी नाराज हो गए।
जब बाहर इंतजार कर रहे लोगों की कतार के पास लगे टीवी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री को गर्भगृह के अंदर बैठे हुए दिखाया गया, तो लोगों का गुस्सा और भड़क गया। इस नजारे को देखकर कई महिलाओं ने खुले तौर पर मुख्यमंत्री की आलोचना की और सवाल उठाया कि भक्तों को इतनी परेशानी क्यों दी जा रही है।
एक महिला ने कहा, 'लोग मुख्यमंत्री को अपने हितों की रक्षा के लिए चुनते हैं, न कि उन्हें मुसीबत में डालने के लिए।' कतार में खड़े कई अन्य भक्तों ने भी उनकी बात का समर्थन किया।
गुस्से में आकर, कुछ भक्तों ने अपनी चप्पलें उतारीं और मुख्यमंत्री की तस्वीरें दिखा रहे टीवी स्क्रीन पर फेंक दीं। मुख्यमंत्री के मंदिर दौरे से जुड़ी यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।