Move to Jagran APP

भोपाल : आश्रम में मूक बधिर बच्चों से दुष्कर्म व आप्रकृतिक यौन शोषण

भोपाल में मूक-बधिर बच्चों के साथ यौन शोषण का एक और मामला सामने आया है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:57 AM (IST)
भोपाल : आश्रम में मूक बधिर बच्चों से दुष्कर्म व आप्रकृतिक यौन शोषण
भोपाल : आश्रम में मूक बधिर बच्चों से दुष्कर्म व आप्रकृतिक यौन शोषण

भोपाल (नईदुनिया)। भोपाल में मूक-बधिर बच्चों के साथ यौन शोषण का एक और मामला सामने आया है। बैरागढ़ स्थित सांई विकलांग एवं अनाथ सेवा आश्रम के संचालक 70 वर्षीय एमपी अवस्थी पर आश्रम की दो पूर्व छात्राओं ने दुष्कर्म और चार छात्रों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आश्रम संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर रात टीटी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो, इससे पहले आठ अगस्त को भोपाल के ही एक अन्य आश्रम के संचालक अश्विनी शर्मा को दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

loksabha election banner

बैरागढ़ के सांई आश्रम के पीड़ित पूर्व छात्र-छात्राएं शुक्रवार सुबह तुलसी नगर स्थित सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के दफ्तर में साथियों के साथ पहुंचे। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्रृद्घा शुक्ला और करीब 50 मूक-बधिर व अनाथ छात्र भी थे। सभी ने विभाग के संचालक कृष्ण गोपाल तिवारी को अपनी पीड़ा बताई।

संचालक ने होशंगाबाद व भोपाल के एसपी और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और पीड़ितों को आयुक्त निशक्तजन कल्याण के टीटी नगर दफ्तर जाने को कह दिया और घर चले गए। लेकिन ये पीड़ित वहीं बैठे रहे। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची मीडिया के सामने पीड़ितों ने बताया कि आश्रम संचालक ने वर्षों तक उनसे दुष्कर्म किया। मना करने पर सिर दीवार से मार देता था। शराब के नशे में इतनी मारपीट की है कि अभी भी हमारे शरीर पर निशान हैं। आश्रम संचालक पूर्व में तीन छात्राओं की दीवार पर सिर पटककर जान ले चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.