Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rabi and Kharif Crops: रबी और खरीफ की फसल में क्‍या होता है अंतर, अच्‍छी पैदावार के ल‍िए क्‍या है ठीक समय

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Tue, 02 May 2023 05:40 PM (IST)

    रबी की फसल सर्द‍ियों के मौसम में अक्टूबर से दिसंबर तक लगाई जाती है। रबी की फसलों में गेंहू आलू मटर चना अलसी सरसो और जौं प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं। खरीफ की फसलों में चावल ज्वार बाजरा मक्का मूंग मूंगफली गन्ना सोयाबीन और कपास समेत अन्य शामिल हैं।

    Hero Image
    हर एक फसल की पैदावार का एक मौसम होता है।

    नई द‍िल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। भारत में अनेक फसलों का उत्पादन होता है। यहां की अधिकतर आबादी कृषि क्षेत्र से ही जुड़ी हुई है। इसील‍िए भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। भारत में ऋतुओं पर आधारित रबी और खरीफ फसलें दो प्रकार की फसलें हैं। हर एक फसल की पैदावार का एक मौसम होता है। इस लेख में हम आपको रबी और खरीफ की फसल में अंतर बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रबी की फसल क्‍या होती है ?

    रबी की फसल सर्द‍ियों के मौसम में अक्टूबर से दिसंबर तक लगाई जाती है। रबी की फसलों में गेंहू, आलू, मटर, चना, अलसी, सरसो और जौं प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं। इस मौसम में गेंहू की सबसे अधिक खेती होती है। अक्टूबर-नवंबर के माह में इस फसल के बीजों को बुआई के लिए मिट्टी में डाल दिया जाता है। इन फसलों को कम तापमान के साथ खुश्क वातावरण की आवश्यकता होती है। मानसून खत्म होने के बाद मिट्टी में पानी की अच्छी खासी मात्रा होती है, ऐसे में पूरी सर्दियों में इस फसल को उगने के लिए अच्छी मात्रा में पानी मिल जाता है। हालांकि, नवंबर और दिसंबर में होने वाली बारिश से इस फसल को काफी नुकसान पहुंचता है।

    कब होती है रबी की फसल की कटाई ?

    रबी की फसल की कटाई आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह तक की जाती है। इस वक्‍त मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है और तापमान बढ़ने लगता है। फसल को काटने के बाद इसे अच्छी तरह से सुखाया जाता है। फि‍र इस फसल की हाथ से मड़ाई की जाती है।

    खरीफ फसल क्‍या होती है?

    खरीफ की फसलों में चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन और कपास समेत अन्य शामिल हैं। इन फसलों को अधिक तापमान के साथ आद्रता और शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है। इन फसलों को जून-जुलाई में बोया जाता है। खरीफ की फसल अक्टूबर तक तैयार हो जाती है। सर्द‍ियां शुरू होने से पहले अक्‍टूबर तक इन फसलों की कटाई शुरू हो जाती है।