विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैन के बावजूद धड़ल्ले बिक रही पाकिस्तान की जहरीली फेयरनेस क्रीम, कैसे पहुंची महाराष्ट्र-एमपी के बाजारों तक?

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:03 PM (IST)

भारत में पाकिस्तान से तस्करी कर लाई जा रही 'गोरी ब्यूटी क्रीम' की बिक्री पर प्रतिबंध और चेतावनियों के बावजूद ...और पढ़ें

भारत में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम

भारत में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम

HighLights

  1. प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही है पाकिस्तान ब्यूटी क्रीम।

  2. लैब टेस्ट में इस क्रीम में सुरक्षित सीमा से 5,000 गुना अधिक खतरनाक केमिकल्स पाए गए हैं।

  3. किडनी और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचाती है क्रीम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार पूरी तरह से बंद कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी सीमा पार से तस्करी करके लाई गई एक फेयरनेस क्रीम की भारतीय बाजारों में भरमार है। इसमें मौजूद खतरनाक केमिकल्स को लेकर दी गई चेतावनियों के बाद भी यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों में धड़ल्ले से बिक रही है।

'गोरी ब्यूटी क्रीम' जिसकी कीमत 380 रुपये से 800 रुपये के बीच है, यह भारतीय बाजारों में बिक रही है और सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।

मरकरी और लेड जैसे केमिकल्स

लैब टेस्ट के बाद, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि इसमें पारा (मरकरी) और सीसा (लेड) जैसी भारी और जहरीली धातुएं मौजूद हैं। त्वचा के जरिए शरीर के अंदर जाने पर, ये लिवर और फेफड़ों जैसे आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इस क्रीम में पारे की मात्रा 5,000 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) है, जबकि यह मात्रा 1 पीपीएम से कम होनी चाहिए।

कैसे काम करती है क्रीम

डॉक्टरों का कहना है कि जब यह क्रीम त्वचा में समाती है, तो इसमें मौजूद पारा और सीसा (जिनका इंसानी शरीर में कोई काम नहीं है) मेलानिन बनने में बाधा डालते हैं। मेलानिन वही पिगमेंट है जो त्वचा का रंग तय करता है। इसके उत्पादन में रुकावट आने के कारण त्वचा का रंग हल्का दिखने लगता है।

हालांकि, इस क्रीम का इस्तेमाल बंद करने के बाद त्वचा का असली रंग वापस आ जाता है।

शरीर पर क्या है साइड इफेक्टस?

लगाने के बाद यह क्रीम सबसे पहले त्वचा पर असर करती है, जिससे त्वचा लाल हो जाती है। फिर उसमें खुजली होने लग जाती है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से त्वचा पलती हो जाती है और नसें बाहर से दिखने लगती है।

बॉडी में समाने के बाद यह भारी धातुएं खून के जरिए दिमाग और नर्वस सिस्टम तक पहुंच जाती है। ये 'न्यूरोटॉक्सिन' (दिमाग के लिए जहर) की तरह काम करती हैं और ऐसा नुकसान पहुंचाती हैं जिसे ठीक नहीं किया जा सकता।

जब शरीर इन जहरीले तत्वों को बाहर निकालने की कोशिश करता है, तो ये किडनी और लिवर में जमा हो जाते हैं।

अलग-अलग राज्यों की कार्रवाई

महाराष्ट्र ने इस क्रीम पर पूरी तरह से प्रतिबंद लगा दिया है। इस मामले का तब पता लगा, जब डॉक्टरों के पास किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित 18 महिलाईं सामने आईं।

जांच में पता चला कि इन सभी महिलाओं में एक ही बात समान थी, वे सबी इस क्रीम का इस्तेमाल कर रही थीं। बाद में लैब में पुस्टि हुई कि इसमें सीसा और पारा जैसी खतरनाक धातुएं मौजूद हैं।

हालांकि, यह क्रीम अभी भी महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह क्रीम अमरावती और नागपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में आ रही है। यह खंडवा और बुरहानपुर से होकर गुजरती है और फिर राज्य के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच जाती है। पुलिस फिलहाल उन रास्तों की जांच कर रही है, जिनके जरिए ये पाकिस्तानी उत्पाद भारत में आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध

'गोरी' ब्रांड के स्किन-लाइटनिंग उत्पादों पर दुनिया के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

2021 में, न्यूजीलैंड के मेडिसिन रेगुलेटर 'मेडसेफ' ने उपभोक्ताओं को 'गोरी ब्यूटी क्रीम विद लाइकोपीन' का इस्तेमाल बंद करने के लिए कहा, क्योंकि लैब टेस्ट में इसमें पारा और सीसा दोनों पाए गए थे।

2025 में, फिलीपींस के FDA ने इस कंपनी के उत्पादों के खिलाफ एक पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की। इसमें रेगुलेटरी मंजूरी न होने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया।

FDA ने यह भी पाया कि इन उत्पादों में जरूरी लेबलिंग जानकारी—जैसे निर्माता का नाम और पता, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और एक्सपायरी डेट—नदारद थी, जो कॉस्मेटिक नियमों का उल्लंघन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।