Move to Jagran APP

हजारों नम आंखों ने दी देशमुख को अंतिम विदा

केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख को बुधवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। देशमुख का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बभलगांव में किया गया। देशमुख के बड़े बेटे और लातूर के विधायक अमित ने अंतिम संस्कार संपन्न किया। देशमुख के अंतिम संस्कार के समय परिजनों के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, कृषि मंत्री शरद पवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, व्यालार रवि, राजीव शुक्ला और मुकुल वासनिक सहित कई अन्य विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे।

By Edited By: Published: Wed, 15 Aug 2012 03:17 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2012 02:07 AM (IST)
हजारों नम आंखों ने दी देशमुख को अंतिम विदा

बभलगांव। केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख को बुधवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। देशमुख का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बभलगांव में किया गया। देशमुख के बड़े बेटे और लातूर के विधायक अमित ने अंतिम संस्कार संपन्न किया। देशमुख के अंतिम संस्कार के समय परिजनों के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, कृषि मंत्री शरद पवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, व्यालार रवि, राजीव शुक्ला और मुकुल वासनिक सहित कई अन्य विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले, लोकसभा में भाजपा के उपनेता गोपीनाथ मुंडे और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह भी मौजूद रहे। नेताओं के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचीं। इससे पहले देशमुख का पार्थिव शरीर वायु सेना के विशेष विमान से लातूर लाया गया। लातूर हवाई अड्डे से उनके पार्थिव शरीर को स्थानीय दयानंद विद्यालय ले जाया गया, जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बभलगांव ले जाया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हजारों लोग उस तरफ रवाना हो गए, जहां देशमुख का अंतिम संस्कार किया जाना था।

देशमुख ने बभलगांव में ही अपना बचपन बिताया था और इस गांव के सबसे युवा सरपंच बने थे। बाद में वह दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी बने। उन्होंने मंगलवार को चेन्नई के ग्लोबल अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वह वहां किडनी और लिवर प्रत्यारोपण के लिए भर्ती थे। देशमुख का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। राज्य सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देशमुख के पुत्रों अमित, रीतेश देशमुख और धीरज को सांत्वना दी। वहीं, कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने देशमुख की पत्नी वैशाली को ढांढस बंधाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.