Weather Update: उत्तर भारत के इन राज्यों में घना कोहरा, आज और कल पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा दिल्ली जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है।