Move to Jagran APP

देश के 11 राज्यों में डेंगू का नया वैरिएंट DENV 2, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर जारी

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि यह वैरिएंट काफी खतरनाक है। उनके अनुसार यही वैरिएंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों फिरोजाबाद आगरा मथुरा और अलीगढ़ में मौत का कारण बन रहा है।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 06:55 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 07:04 AM (IST)
देश के 11 राज्यों में डेंगू का नया वैरिएंट DENV 2, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर जारी
देश के 11 राज्यों में डेंगू का नया वैरिएंट DENV 2, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के 11 राज्यों में डेंगू के नए वैरिएंट की पहचान हुई है जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि डेंगू अभी नियंत्रण में है लेकिन इसके नए वैरिएंट डेंगू DENV 2 के कई मामले देश भर से सामने आ रहे हैं। बता दें कि डेंगू के अनेकों वैरिएंट- DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 में DENV 2 या D2 सबसे अधिक खतरनाक है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि यह वैरिएंट काफी खतरनाक है। उनके अनुसार, यही वैरिएंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, और अलीगढ़ में मौत का कारण बन रहा है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में प्रकोप जारी

 सोमवार को आगरा में दो जबकि मैनपुरी और फिरोजाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई। फिरोजाबाद में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार तक मृतकों की संख्या 202 हो चुकी थी। सोमवार को सरकारी अस्पताल में ही 97 मरीज भर्ती कराए गए जबकि 89 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। आगरा में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। एसएन अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें आगरा के छह, फिरोजाबाद के तीन, हाथरस, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज शामिल है। मैनपुरी में एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और एटा में डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

चेन्नई: दो माह में दो सौ मामले

तमिलनाडु में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेन्नई के स्थानीय लोगों को डेंगू के प्रति चेतावनी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। यहां घर घर जाकर अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाया गया है। दो महीनों में यहां 200 डेंगू के मामले सामने आए । आम तौर पर चेन्नई में जुलाई से ही डेंगू की शुरुआत हो जाती है और अक्टूबर-नवंबर में यह काफी बढ़ जाता है।

कर्नाटक में फागिंग 

कर्नाटक के कलबुर्गी ( Kalaburagi) में डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक पैमाने पर फागिंग की शुरुआत की गई है। यहां के कार्पोरेशन कमिश्नर स्नेहल एस लोखंडे ने बताया, 'कार्पोरेशन मानसून की शुरुआत से ही फागिंग करवा रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए हम चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में फागिंग करवाएंगे। चिकनगुनिया, डेंगू व वायरल फीवर को लेकर लोगों को अलर्ट भी किया गया है। पाकिस्तान में भी डेंगू बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। यहां के समूचे पंजाब प्रांत में 90 नए मामले सामने आए हैं। अधिकतर मामले लाहौर में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.