विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता होगी रद! भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, विशेष समिति बनाने की मांग

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 15 Mar 2023 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2023 08:40 AM (IST)

कैंब्रिज में राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए भाजपा ने कहा कि जिस तरह संसद और लोकतंत्र की ...और पढ़ें

भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है।
भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है।

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। विदेशी मंच से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने के मुद्दे पर भाजपा राहुल गांधी को चौतरफा घेरने में लगी है। अदाणी के विषय पर बिना साक्ष्य प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के मामले में राहुल का मामला पहले ही विशेषाधिकार समिति के समक्ष है।

अब भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है कि जिस तरह कैंब्रिज में भारत के लोकतंत्र और संसद पर सवाल खड़ा किया गया और यूरोप व अमेरिका से हस्तक्षेप की बात कही गई वह किसी भी भारतीय और खासकर सांसद के आचरण पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में विशेष समिति बनाकर उनके आचरण की जांच की जाए और लोकसभा सदस्यता रद की जाए।

BJP सदस्य ने नोटिस देकर सदस्यता रद करने की मांग की

गौरतलब है कि संसद में सवाल के बदले कैश मामले में ऐसी ही एक विशेष समिति ने कुछ सदस्यों की जांच की थी और बाद में उनकी सदस्यता रद हो गई थी। बुधवार को निशिकांत ने लोकसभा अध्यक्ष को रूल 223 के तहत नोटिस देकर यह मांग की है।

विस्तार से कैंब्रिज में राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि जिस तरह संसद और लोकतंत्र की गरिमा पर चोट की गई है वह चिंतनीय है। लिहाजा कार्रवाई होनी चाहिए। अगर इस विषय पर लोकसभा अध्यक्ष फैसला लेते हैं तो राहुल गांधी के खिलाफ दो मामलों में संसदीय समिति जांच कर रही होगी।