परिसीमन बिल पर सरकार के पास 371 सांसदों के समर्थन का दावा, महिला आरक्षण के साथ SC-ST की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ेंगी
केंद्र सरकार ने दावा किया है कि परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए उसके पास 371 लोकसभा सांसदों का समर्थन है, जो दो-तिहाई बहुमत से अधिक है।

परिसीमन बिल पर सरकार को 371 सांसदों का समर्थन (फोटो-PTI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का विशेष सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार के पास डिलिमिटेशन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए 371 लोकसभा सांसदों का समर्थन होने का दावा किया गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने रविवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है कि सरकार के बाद बिल पारित कराने का आंकड़ा है। दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े के लिए 360 वोटों की जरूरत होती है, जिससे सरकार को विधेयक पारित होने का भरोसा है।
सरकार के पास 371 सासंद
अधिकारी के अनुसार, एनडीए के अनुमानित 354 सांसदों के अलावा डीएमके, एनसीपी (एसपी), बीआरएस, अन्य दलों और टीएमसी से अलग हुए गुट के 20 सांसदों के समर्थन से यह संख्या लगभग 371 तक पहुंच सकती है।
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जिसमें बढ़ी हुई सीटों के अंदर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भी शामिल रहेगा। प्रस्तावित डिलिमिटेशन आयोग में एक चेयरमैन, मुख्य चुनाव आयुक्त या एक चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के चुनाव आयुक्त शामिल होंगी।
सीटें 850 करने का प्रस्ताव
संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य होंगे। राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या भी 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही बदले हुए सीट आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को वर्ष 2051 तक स्थिर रखने की योजना है।
सरकार का कहना है कि समान अनुपात में बढ़ोतरी से दक्षिणी राज्यों की उन चिंताओं का समाधान होगा, जिनमें जनसंख्या नियंत्रण की सफलता के बावजूद लोकसभा में प्रतिनिधित्व घटने की आशंका जताई जा रही थी।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।