दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, यूपी-उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे सर्दी और बढ़ गई ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR में बारिश (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक सर्दी का सितम जारी है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह-सुबह मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीतलहर ने सर्दी और बढ़ा दी है।
दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है, यहां अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआ समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। एक और जहां घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है, वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश भी शुरू हो गई है। बारिश के कारण ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है जताई जा रही है।
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the national capital.
— ANI (@ANI) January 9, 2026
(Visuals from Sarita Vihar) pic.twitter.com/hix2ZKw2Qh
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की धूप हुई। लेकिन सर्द और पछुआ हवा ने से गलन बढ़ा दी है। सोनभद्र चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य दर्ज की गई। लखनऊ में दिन का पारा 16.9 और रात का 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने के पूर्वानुमान हैं।
-1767925732102.jpg)
उत्तराखंड में मौसम शुष्क
उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह और शाम तापमान गिरने के साथ सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने के बाद फिर मौसम शुष्क हो गया है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में वर्षा व बर्फबारी के आसार नहीं हैं। वहीं, कोहरे का यलो अलर्ट जारी है।
जम्मू कश्मीर के मौसम का हाल
अगर बात करें जम्मू कश्मीर के मौसम का तो यहां भी कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइएमडी के अनुसार, 20 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि बादल छाए रहने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश का मौसम
आइएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ताबो में माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहा। यहां मौसम 20 जनवरी तक शुष्क बना रहेगा मगर बादल छाए रहने के आसार हैं।
बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?
अगर बात करें बिहार के मौमस की तो यहां भी अभी कड़ाके की ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिसंख्य भाग घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। ज्य में बर्फीली हवा चलने से कनकनी के साथ तापमान में लगातार गिरावट आएगी। बीते दिनों सबसे कम दृश्यता पटना, भागलपुर एवं पूर्णिया में सौ मीटर दर्ज की गई।

हरियाणा का मौसम
हरियाणा के मौसम में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यहां तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। कई इलाकों में तापमान आठ डिग्री के आसपास पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी रात के तापमान में फिर से गिरावट होने की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश का मौमस
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बरकरार है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो एवं शहडोल में शीतलहर का प्रभाव रहा। ग्वालियर, दतिया में अति घना कोहरा रहा। खजुराहो, रीवा एवं सतना में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण ग्वालियर में अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो ग्वालियर के न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सिर्फ 3.3 डिग्री अधिक रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।