विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

Published: Thu, 30 Apr 2026 08:51 AM (IST)

अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए।

HighLights

  1. अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण कार हादसा

  2. चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

  3. मृतक वैष्णो देवी से लौट रहे श्योपुर के निवासी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार, 29 अप्रैल की देर रात हुआ।

वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

लोगों की माने तो चलती कार में ही अचानक आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं, मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- आरा-मोहनिया हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, केबिन के अंदर फंसा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।