विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से पटना सिर्फ साढ़े चार घंटे में, भारत की बुलेट ट्रेन की A to Z जानकारी

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:33 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Nov 2026 07:42 PM (GMT+05:30)

Bullet Train News केंद्र सरकार ने नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जो लगभग 1,500 किमी लंबा होगा ...और पढ़ें

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी

HighLights

  1. केंद्र सरकार ने नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को दी मंजूरी।

  2. दिल्ली-पटना 4.5 घंटे, दिल्ली-गुवाहाटी 8 घंटे से कम।

  3. तीन चरणों में होगा निर्माण, हवाई किराए से कम किराया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे को एक नया आयाम देते हुए नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे ही है। लगभग 1,500 किलोमीटर लंब यह हाई-स्पीड रेल नेटवर्क राजधानी दिल्ली को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शहरों से जोड़ेगा।

यह प्रोजेक्ट दिल्ली के लिए पहली और मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के बाद भारत की दूसरी हाई-स्पीड रेल परियोजना होगी।

5 घंटे से भी कम समय में सफर

इस हाई-स्पीड परियोजना से दिल्ली और पूर्वोत्तर भारत के बीच की दूरियों को कम करना एक मात्र लक्ष्य है। इस हाई-स्पीड सेवा के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा बिहार को मिलेगा, जहां कुल पांच स्टेशन, बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार प्रस्तावित हैं।

वर्तमान में जहां सामान्य ट्रेनों से दिल्ली से पटना पहुंचने में 11 से 14 घंटे का समय लगता है, वहीं इस बुलेट ट्रेन से यह सफर मात्र 4 घंटे 41 मिनट में पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा बक्सर बिहार का पहला स्टॉप होगा, जिसके बाद यह ट्रेन पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार से गुजरेगी।

अन्य रूटों पर भी भारी कमी

यह कॉरिडोर देश के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी समय की भारी बचत करेगा।

दिल्ली से लखनऊ: जो सफर अभी 6 से 8 घंटे में तय होता है, वह मात्र 2 घंटे 12 मिनट में पूरा होगा।

दिल्ली से सिलीगुड़ी: मौजूदा 20 घंटे के सफर को घटाकर करीब 6 घंटे कर दिया जाएगा।

दिल्ली से गुवाहाटी: जो यात्रा अभी 30 से 35 घंटे लेती है, वह 8 घंटे से भी कम समय में पूरी हो सकेगी।

इसके अलावा यह रूट आगरा, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों को भी जोड़ेगा।

तीन चरणों में होगा निर्माण

इस विशाल परियोजना को तीन चरणों में पूरा करने की योजना है। इसकी शुरुआत दिल्ली-वाराणसी सेक्शन से होगी, जिसके बाद वाराणसी-सिलीगुड़ी और अंत में सिलीगुड़ी-गुवाहाटी का हिस्सा तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि इस बुलेट ट्रेन का किराया हवाई जहाज के किराए से काफी कम होगा।

सरकार का मानना है कि यह आधुनिक नेटवर्क न केवल तेज आवागमन सुनिश्चित करेगा, बल्कि छोटे व्यवसायों, स्थानीय उद्योगों, कारीगरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रोजगार और विकास के नए द्वार खोलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।