विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Update: दिल्ली-NCR में चल रही धूल भरी आंधी, कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम; अलर्ट जारी

Published: Thu, 29 May 2025 05:04 PM (IST)Updated: Thu, 29 May 2025 06:08 PM (IST)

Monsoon Update मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित अन्य उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी।(फोटो सोर्स: जागरण ग्राफिक्स)
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी।(फोटो सोर्स: जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया।
  2. पंजाब और हरियाणा में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना।
  3. पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  Weather Updates Today। देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे रही है। बुधवार को छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश हुई। वहीं, उत्तर भारत में भी मौसम करवट ले रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम धूल भरी आंधी चली। वहीं, कुछ घंटों में तेज बारिश की भी अलर्ट जारी की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित अन्य उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, "देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र - पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही हो सकता है। उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि सहित ऑरेंज अलर्ट है। खासकर दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है और कल हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कल और परसों पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर लू चल सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है, जो ओडिशा, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर रहा है।"

मौसम विभाग के अनुसार, 28,29,30 और 31 मई को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार के इन 4 जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, बिजली गिरने की भी चेतावनी; अलर्ट जारी

पहाड़ी राज्यों में भी बदलेगा मौसम

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 28 मई से 2 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की संभावना है।

बात करें दक्षिण भारत की तो केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 28 से 30 मई के बीच भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मौसम का ताजा अपडेट