विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के इन 4 जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, बिजली गिरने की भी चेतावनी; अलर्ट जारी

Published: Thu, 29 May 2025 07:22 AM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना है जिससे किसानों को लाभ होगा। किशनगंज ...और पढ़ें

मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना
मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना

HighLights

  1. मानसून सीजन में होगी सामान्य से अधिक वर्षा, खेती-किसानी को लाभ
  2. किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका में भारी बारिश की चेतावनी

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में जून में सामान्य से अधिक वर्षा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून की शुरुआत में अच्छी वर्षा खेती-किसानी को लाभ देगी। वर्षा होने से प्रदेश में जल स्तर भी अनुकूल रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन जून से सितंबर के दौरान प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा कृषि कार्यों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा व कम दबाव का क्षेत्र बना होने के कारण प्रदेश के अधिसंख्य भागों में 31 मई तक पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात व भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका जिले में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात एवं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा के आसार है। तेज आंधी और वज्रपात के कारण खड़ी फसलें, विशेष रूप से सब्जियां, फलदार वृक्षों को क्षति पहुंच सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान सिवान, किशनगंज, नालंदा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, शेखपुरा, कटिहार, किशनगंज, वैशाली, बांका एवं भागलपुर में वर्षा दर्ज की गई। सिवान के रघुनाथपुर में सर्वाधिक वर्षा 24.2 मिमी दर्ज हुई।

पटना व आसपास इलाकों में बुधवार को बादलों की आवाजाही बने होने के साथ पटना के गौरीचक, संपत्तचक समेत अन्य जगहों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ पुरवा के कारण उमस से लोग परेशान रहे।

बुधवार को बक्सर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज सबसे गर्म स्थान बना रहा।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

किशनगंज के चरघरिया में आठ मिमी, नालंदा के कटरीसराय में 6.2 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 4.6 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 4.6 मिमी, गयाजी में 4.2 मिमी, अररिया में 3.5 मिमी, औरंगाबाद में 3.5 मिमी, भागलपुर में बीरपुर में 2.4 मिमी, मधेपुरा में दो मिमी, गया के मानपुर में 1.8 मिमी, कटिहार के मनिहारी, किशनगंज में एक मिमी एवं डेहरी में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना 37.3 29.4
गया 36.5 27.0
भागलपुर 38.2 27.6
मुजफ्फरपुर 36.4 28.5