Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली-NCR में बारिश का यलो अलर्ट, अगले 48 घंटों में इन 6 राज्यों में बरसेंगे बादल; मानसून को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Wed, 28 May 2025 05:37 PM (IST)

    देश में मानसून के आगमन से मौसम बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहले ही आ चुका है और महाराष्ट्र तेलंगाना छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून उत्तर-पूर्व पश्चिम बंगाल बिहार में सक्रिय हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण ओडिशा और झारखंड में बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    Rain In Delhi NCR: मासून को लेकर IMD ने ताजा जानकारी दी है।(जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून (Monsoon) के आगमन के बाद उत्तर-भारत में तोजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मासून ने केरल में समय से पहले ही दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र तेलंगाना, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में उत्तर-पूर्व और पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्रवोत्तर राज्यों में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। बंगाल खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो अगले 24 घंटे में एक डिप्रेशन में बदल सकता है, जिसकी वजह से ओडिशा, झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश की उम्मीद है।

    केरल और कर्नाटक में हुई जबरदस्त बारिश

    मानसून की वजह से केरल, तमिलनाडु, पुडुटेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज

    बात करें दिल्ली-NCR (Rain In Delhi) की तो 28 मई से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। ऐसे में दिल्ली सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश हो सकती है। 29 और 30 मई को भी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो 29 मई से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बारिश को यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    कैसे रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

    वहीं, 31 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। बिहार में 30 मई को बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मासून दस्तक दे सकती है। वहीं, 1-2 जून तक बिहार में हल्की बारिश के आसार हैं।

    बात करें पश्चिम भारत की तो राजस्थान में भी लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग, उदयपुर, कोटा में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।

    बात करें पूर्वोत्तर राज्यों की तो 28 और 29 मई यानी अगले 48 घंटे तक अरूणाचल प्रदेष, असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में जबदस्त बारिश की चेतावनी दी है।

    बारिश औसत से 106 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद

    मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट की बात करें तो मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि भारत में बारिश औसत से 106 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद है। यह अनुमान अप्रैल में लगाए गए पूर्वानुमान से ज्यादा है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून सीजन (जून से सितंबर) 2025 के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ेंJammu News: तेज बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, 30 और 31 मई को मौसम खराब रहने के आसार