विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: तेज बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, 30 और 31 मई को मौसम खराब रहने के आसार

Published: Wed, 28 May 2025 04:54 PM (IST)

श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में मंगलवार को तूफानी बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे मौसम में ठंडक आई। कई ...और पढ़ें

तूफानी बारिश व तेंज हवाओं के बाद घाटी के मौसम में हुआ सुधार
तूफानी बारिश व तेंज हवाओं के बाद घाटी के मौसम में हुआ सुधार

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। मंगलवार देर शाम श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश हिस्सों में हुई तूफानी बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने के बाद बुधवार को मौसम शुष्क रहा और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में धूप भी छाई रही। लेकिन ताजा बारिश ने हीटवेव का प्रकोप कम कर दिया जिससे गर्मी से झुलस रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल गई।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होेने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मंगलवार दोपहर बाद घाटी में मौसम के मिजाज बदल गए थे और अधिकांश इलाकों में पहले तेज हवाएं चली थी और उसके बाद बारिश शुरू हुई थी। शाम ढलते ही मौसम के रुख और अधिक तीखे हो गए और तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश व ओलावृष्टि ने उत्तर से लेकर दक्षिणी कश्मीर तक तांडव मचा दिया।

तेज हवाएं श्रीनगर समेत कई इलाकों में सैकड़ों मकानों की छतें उड़ा ले गई जबकि सैकड़ों पेड़ व बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आंधी के चलते दक्षिणी कश्मीर के त्राल क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे दब जाने से एक महिला की जान भी चली गई थी। बारिश व तेंज आंधी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

बुधवार को मौसम में बेहतरी देखने को मिली। हालांकि श्रीनगर समेत दिनभर शुष्क मौसम के बीच धूप छाई रही लेकिन ताजा बारिश से तापमान में आई गिरावट के चलते हीटवेव का प्रकोप कम हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान व न्यूनतम 13.7, काजीगुंड में अधिकतम व न्यूनतम 12.2, पहलगाम में अधिकतम व न्यूनतम 9.2, कुपवाड़ा में अधिकतम  व न्यूनतम 11.6, कुकरनाग में अधिकतम व न्यूनतम 11.5 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम  व न्यूनतम 6.0 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी के कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पहली जून तक घाटी मेंं मौसम के मिजाज तीखे बने रहेंगे और इस बीच 30 व 31 मई को मौसम के मिजाज ज्यादा उग्र बने रहेंगे और इस बीच अधिकांश इलाकों में सामान्य बारिश हो सकती है।