कांग्रेस ने कहा, केंद्र के अधिकार क्षेत्र में ही रहेगी दिल्ली पुलिस
दिग्विजय सिंह कहा कि दुनिया में किसी भी देश की राजधानी पर उसके राज्य का अधिकार नहीं है।
हैदराबाद, प्रेट्र। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में यहां की पुलिस नहीं आती है। आपसी हितों के टकराव को टालने के लिए पुलिस को केंद्र के ही पास रखा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी देश की राजधानी पर उसके राज्य का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा, 'वाशिंगटन सीधे संघीय सरकार के नियंत्रण में है। यह आंतरिक सुरक्षा का भी मामला है। यदि एक पार्टी के मुख्यमंत्री और दूसरी पार्टी की सरकार (केंद्र में) के बीच हितों का टकराव हो तो क्या होगा? राज्य के दर्जे का अर्थ क्या है?
इसका अर्थ है कि पुलिस भी राज्य सरकार के पास है। दिल्ली का मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा दे तो उस स्थिति में क्या होगा? यह समझ लेना चाहिए कि पुलिस को छोड़ दिल्ली सरकार के पास सभी शक्तियां हैं। पुलिस के अलावा उसके पास और सभी शक्तियां हैं।'
शीना मर्डर केस: तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 5 अक्टूबर तक बढ़ी