यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amit Shah Doctored Video: कौन है अरुण रेड्डी? जिसकी गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में हुई गिरफ्तारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में अरुण रेड्डी नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ...और पढ़ें

HighLights
- अमित शाह का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
- मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज की थी FIR
एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में अरुण रेड्डी नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 'स्पिरिट ऑफ कांग्रेस' नामक एक्स अकाउंट का संचालन करने वाले अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है।
Delhi Police arrest Arun Reddy, who handles the 'Spirit of Congress' X account, in the Union Home Minister Amit Shah doctored video case: Delhi Police pic.twitter.com/gB5L6Pzcbp
— ANI (@ANI) May 3, 2024
कौन है अरुण रेड्डी?
अरुण रेड्डी 'स्पिरिट ऑफ कांग्रेस' नामक एक्स अकाउंट का चलाते हैं। अरुण रेड्डी खुद को कांग्रेस समर्थक बताते हैं और उन्होंने अपनी प्रोफाइल में खुद को सोशल मीडिया में एआईसीसी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बताया है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पोस्टर वाली खुद की तस्वीर लगाई है।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की थी FIR
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज की थी। अब इस मामले में एक गिरफ्तारी हुई है।
स्पेशल सेल दोबारा भेजेगी नोटिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस कमेटी के चार अन्य सदस्यों को जांच में शामिल होने के लिए दोबारा नोटिस देगी। पहले पांचों की 29 अप्रैल को नोटिस देकर एक मई को जांच में शामिल होने दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन कोई भी शामिल नहीं हुआ। इस पर स्पेशल सेल की दो टीम में शामिल लगभग 10 अधिकारी जांच करने तेलंगाना में डेरा हुए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी को भी जांच में शामिल होने से लिए समय नहीं दिया जाएगा।
