संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति
संसदीय समिति ने 17 नवंबर की बैठक के एजेंडे से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के अहम मुद्दे को हटा दिया ...और पढ़ें

संसदीय समिति ने हटाया दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण मुद्दा (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली इस समय जहां प्रदूषित हवा से जूझ रही है तो वहीं एक संसदीय समिति ने 17 नवंबर को होने वाली बैठक के एजेंडे से एनसीआर में वायु प्रदूषण का अहम मुद्दा हटा दिया है। इस पर कांग्रेस के एक सांसद ने समिति के अध्यक्ष के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है।
गृह मामलों की संसदीय समिति ने पहले इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों के विचार सुनने और चर्चा करने का फैसला किया था। समिति ने सदस्यों को पांच नवंबर को बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें वायु प्रदूषण का मुद्दा शामिल था। हालांकि संशोधित एजेंडे से यह विषय हटा दिया गया।
कांग्रेस सदस्य अजय माकन ने वायु प्रदूषण के मुद्दे को हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है और समिति के अध्यक्ष राधा मोहन दास अग्रवाल को पत्र लिखा है। इस बारे में जब अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा कि उन्हें अजय माकन के पत्र के बारे में जानकारी नहीं है।
जबकि संशोधित एजेंडे से प्रदूषण का मुद्दा हटाए जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह समिति की बैठकों से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करते।
माकन ने अग्रवाल को लिखे पत्र में कहा, 'मैं 17 नवंबर 2026 के संशोधित एजेंडे से वायु प्रदूषण पर सुनवाई हटाए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहता हूं। स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की गंभीरता को देखते हुए मेरा अनुरोध है कि इस बदलाव पर फिर से विचार किया जाए और इस मुद्दे को उसी तारीख के एजेंडे में बहाल किया जाए।'
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।