विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता के बोबाजार में धमाके करने वाला 33 साल बाद जेल से बाहर आएगा, दिल्ली HC ने दिया रिहाई का आदेश

Published: Wed, 17 Jun 2026 08:15 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने 1993 के बोबाजार धमाके के दोषी मोहम्मद राशिद खान को 33 साल बाद समय से पहले ...और पढ़ें

बंगाल और केंद्र सरकार ने किया था समय से पहले रिहाई का विरोध। फोटो: आर्काइव

बंगाल और केंद्र सरकार ने किया था समय से पहले रिहाई का विरोध। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने राशिद खान की रिहाई का आदेश दिया

  2. बोबाजार धमाके के दोषी ने 33 साल जेल में बिताए

  3. अदालत ने सुधारवादी नजरिए को प्राथमिकता दी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सजा के मामले में सुधारवादी नजरिए को ध्यान में रखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने 1993 के बोबाजार धमाके के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद राशिद खान को समय से पहले रिहा करने का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने कहा कि भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली सजा के बदले की भावना वाले सिद्धांत से हटकर सुधारवादी नजरिए को अपना चुकी है।

33 साल से जेल में था राशिद खान

पीठ ने कहा कि राशिद खान 33 साल से न्यायिक हिरासत में है और उसे बंगाल के कोलकाता शहर में हुए भयानक बम धमाके के लिए टाडा अधिनियम सहित अन्य के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

राशिद खान ने दलील दी कि उन्होंने जेल में 33 साल से ज्यादा समय बिताया है और जेल में उसका व्यवहार अच्छा रहा है। उसने समयपूर्व रिहाई की मांग करते हुए यह भी तर्क दिया कि वह समाज में दोबारा घुलने-मिलने की सकारात्मक संभावना है। केंद्र व बंगाल सरकार ने भी समय पूर्व राशिद खान की रिहाई का विरोध किया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के 5 आतंकी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- रेड फोर्ट आतंकी हमला: अलफलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी ने मांगी बेल, दिल्ली HC ने ED से मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।