विमान पर बर्फ के कारण यात्रियों को करना पड़ा 3 घंटे इंतजार
विमान के बाहरी सतह पर जमी बर्फ के कारण एयर इंडिया के विमान को उड़ान भरने में तीन घंटे की देरी हुई
मुंबई (प्रेट्र)। मुंबई से दिल्ली होते हुए हांगकांग जाने वाली एयर इंडिया की विमान आज तीन घंटे देर हो गयी क्योंकि विमान के बाहरी हिस्से पर बर्फ जमी थी। इसमें 256 यात्री सवार थे।
बता दें कि इससे पहले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का विमान काफी कम तापमान में था जिसके कारण इसके पंख पर बर्फ की परत जमी थी और बुधवार रात 7.45 बजे छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान का समय निर्धारित था। एयरलाइन प्रवक्ता के अनुसार, विमान- AI 314 के टेकऑफ के लिए फिर से रात 10.45 बजे का समय निर्धारित किया गया।
प्रस्थान से पहले विमान पर जमी बर्फ को हटाने ले जाया गया था। हालांकि एयलाइन को हांग-कांग के लिए दूसरे विमान का इंतजाम करना पड़ा। बर्फ को हटाने के लिए विमान पर एक केमिकल स्प्रे किया गया जो इसकी सतह पर बर्फ बनने से रोकता है।
यह भी पढ़ें: लैंडिंग के वक्तर रनवे पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे यात्री