विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पर्सनल लाइफ तक पहुंच गए...', रक्षा मंत्रालय ने सेना के अफसरों के इंटरव्यू को लेकर जारी की एडवायजरी

Published: Tue, 03 Jun 2025 05:53 PM (IST)

रक्षा मंत्रालय ने सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस ...और पढ़ें

एडवायजरी में लिखा है, "सेवारत या रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के निजी आवासों या परिवारों से इंटरव्यू करने से बचें।"
एडवायजरी में लिखा है, "सेवारत या रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के निजी आवासों या परिवारों से इंटरव्यू करने से बचें।"

HighLights

  1. रक्षा मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी।
  2. सेना के अफसरों के साथ इंटरव्यू को लेकर दी गई सलाह।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सीनियर सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए एडवायजरी जारी किया है। एडवायजरी में लिखा है, "सेवारत या रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के निजी आवासों या परिवारों से इंटरव्यू करने से बचें।"

एडवायजरी में लिखा, "जब तक आधिकारिक तरीके से इसका Invitation या इजाजत न दी गई हो। आवासीय पते, परिवार के सदस्यों की तस्वीरें या अन्य गैर-संचालन संबंधी जानकारी सहित निजी ब्योरों का छापने या प्रसारित करने से बचें, जो सार्वजनिक हित में नहीं हैं।"

मंत्रालय ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

मंत्रालय ने एडवायजरी में अपने फैसले का कारण बताते हुए कहती है, "ऑपरेशन सिंदूर जैसे चल रहे ऑपरेशन के संदर्भ में बात करें तो, सेना के वरिष्ठ अधिकारी अपनी नेतृत्वकारी भूमिकाओं की वजह से लोगों की नजरों में आए। मंत्रालय के ध्यान में आया है कि इन अधिकारियों को लेकर हो रही लगातार कवरेज पेशेवर कवरेज से हदों से कहीं आगे बढ़कर अधिकारियों और उनके परिवारों के निजी जिंदगी तक पहुंच गए।"

आगे कहा गया, "मीडियाकर्मियों ने कथित तौर पर उनके आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क साधने की कोशिश की। इसके अलावा सेना के अफसरों के परिवार से आधिकारिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत मुद्दे पर कवरेज की गई।"

यह भी पढ़ें: 'किसी को ठेस पहुंचाई है तो माफी मांगें...', कमल हासन केस में कर्नाटक हाईकोर्ट ने क्या-क्या कहा?