विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच गलत हरकत की तो करारा जवाब मिलेगा', राजनाथ सिंह की PAK को चेतावनी

Published: Thu, 02 Apr 2026 04:10 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Apr 2026 04:15 PM (GMT+05:30)

राजनाथ सिंह ने केरल में 'सैनिक सम्मान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए देश में ईंधन संकट से इनकार किया। उन्होंने ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल में गुरुवार को आयोजित किए गए 'सैनिक सम्मान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में ईंधन को लेकर कोई संकट नहीं है। देश में तेल की आपूर्ती बनी रहे इसके लिए भारतीय नौसेना के जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में देश के टैंकरों को सुरक्षित रूप से एस्कॉर्ट (सुरक्षा घेरा) प्रदान कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने नाम लिए बना पड़ोसी देश को दी चेतावनी

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि, "मौजूदा हालात में हमारा पड़ोसी कोई भी दुस्साहस कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है, तो भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व और निर्णायक होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है। मालूम हो कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते मध्य-पूर्व में पूरी तरह से युद्ध छिड़ गया है।

चुनाव के बीच विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना

उन्होंने केरल में चुनाव की तैयारी के बीच विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "इस संकट की घड़ी में देश के साथ खड़े होने के बजाय, वे ओछी राजनीति करने में लगे हुए हैं।" संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि, "आज हम सभी बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहे हैं।

पश्चिम एशिया में एक बड़ा संघर्ष चल रहा है। केरल के बहुत से लोग इन देशों में रहते हैं और काम करते हैं, लेकिन हमें बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और हिफाजत के लिए जरूरी कदम उठाने में हम बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

 

यह भी पढ़ें- सबरीमाला स्वर्ण विवाद पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- 'केरलम में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं'