विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबरीमाला स्वर्ण विवाद पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- 'केरलम में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं'

Published: Thu, 02 Apr 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि केरलम को भगवान का अपना ...और पढ़ें

राजनाथ सिंह, बोले- 'केरलम में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं' (फोटो- एक्स)

 राजनाथ सिंह, बोले- 'केरलम में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं' (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. रक्षा मंत्री ने कहा, एलडीएफ ने कुछ सोने के सिक्कों के लिए भगवान अय्यप्पा के साथ किया विश्वासघात

  2. राजनाथ सिंह ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों में मोर्चा शब्द का अर्थ भ्रष्टाचार का मोर्चा है

पीटीआई, कोच्चि। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि केरलम को भगवान का अपना देश कहा जाता है, लेकिन यहां भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं।

सबरीमाला सोने की चोरी के मामले में राजनाथ सिंह ने कहा कि सत्तारूढ़ एलडीएफ ने कुछ सोने के सिक्कों के लिए भगवान अय्यप्पा के साथ विश्वासघात किया है।

परवूर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि जिस प्रकार जूडास ने ईसा मसीह के साथ विश्वासघात किया, उसी प्रकार एलडीएफ ने भगवान अय्यप्पा के साथ विश्वासघात किया।

रक्षा मंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ पर केरलम की जनता के साथ विश्वासघात करने, समाज को बांटने, राज्य की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने और जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों में मोर्चा शब्द का अर्थ भ्रष्टाचार का मोर्चा है। एलडीएफ का अर्थ लूट, विभाजन और विफलता है, जबकि यूडीएफ का अर्थ अविश्वसनीयता, बेईमानी और धोखाधड़ी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 में राज्य प्रायोजित सोने की तस्करी हुई थी और केरलम के मुख्यमंत्री पी विजयन के करीबी लोग इसमें शामिल थे। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि यूडीएफ के कार्यकाल में भी कई घोटाले हुए थे और वे एलडीएफ के कार्यकाल जितने ही बुरे थे।