Move to Jagran APP

Rajnath Singh in Submarine: रक्षा मंत्री पनडुब्‍बी INS खंडेरी में हुए सवार, बोले- हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा की गारंटी है भारतीय नौसेना की तैयारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) शुक्रवार को आईएनएस खंडेरी नाम की पनडुब्बी में सवार हुए। उन्‍होंने कारवार नेवल बेस पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) कर्मियों के साथ योग सत्र में भी हिस्सा लिया। जानें उन्‍होंने क्‍या कहा...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 02:59 AM (IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत से रूबरू हुए।

करवार, पीटीआइ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा की जा रही तैयारी हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की गारंटी है। यह तैयारी किसी के खिलाफ नहीं है। रक्षा मंत्री ने अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी-आइएनएस खंडेरी पर सवार होकर इसकी लड़ाकू क्षमताओं का जायजा लिया। उन्होंने इसे अद्भुत और रोमांचकारी अनुभव करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना आधुनिक, शक्तिशाली और विश्वसनीय बल है। भारतीय नौसेना सतर्क, बहादुर और हर स्थिति में विजय प्राप्त करने में सक्षम है।

loksabha election banner

दुनिया की बड़ी समुद्री सेनाएं सहयोग के लिए तैयार

उन्होंने कहा, आज भारतीय नौसेना की गिनती दुनिया की अग्रिम पंक्ति की नौसेनाओं में होती है। दुनिया की बड़ी समुद्री सेनाएं भारत के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। भारतीय नौसेना द्वारा की जा रही तैयारी किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि है। रक्षा मंत्री कारवार में नौसेना बेस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ बातचीत की।

राजनाथ ने आइएनएस घडि़याल के चालक दल से बात की

रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना के जहाज आइएनएस घडि़याल के चालक दल के साथ बातचीत भी की। राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आइएनएस घडि़याल श्रीलंका में है। नौसेना अधिकारियों ने कहा कि राजनाथ ने भारत की पड़ोसी पहले नीति के अनुरूप भारतीय नौसेना के प्रयासों की सराहना की। आइएनएस घडि़याल के राहत सामग्री के साथ श्रीलंका पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए राजनाथ ने कहा कि यह जरूरत के समय अपने दोस्तों के साथ खड़े रहने की भारत की सदियों पुरानी परंपरा के अनुरूप है।

योग सत्र में भी हिस्सा लिया

कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कारवार नेवल बेस पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) कर्मियों के साथ योग सत्र में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि दुनिया भर में योग के संदेश को पहुंचाने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से कई कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार रात को कारवार में भारतीय नौसेना के कर्मचारियों और उनके परिजनों से मुलाकात की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.