Move to Jagran APP

सीमा विवाद के बीच दशहरा पर सिक्किम जा सकते हैं राजनाथ सिंह, सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल

रक्षा मंत्री चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच इस दशहरा को सिक्किम की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वह सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। 23-24 अक्टूबर को उनकी यात्रा की संभावित तिथि बताई गई है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 02:49 PM (IST)
सीमा विवाद के बीच दशहरा पर सिक्किम जा सकते हैं राजनाथ सिंह, सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल
दशहरा पर सिक्किम जा सकते हैं राजनाथ सिंह, सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल।

नई दिल्ली, एएनआइ। चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा पर सिक्किम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान मंत्री पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। उनकी यात्रा 23-24 अक्टूबर को संभावित है। इस दौरान वह कई सड़क परियोजनाओं और रणनीतिक पुलों का उद्घाटन कर सकते हैं। रक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआइ ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में "शस्त्र पूजा" में भी राजनाथ सिंह हिस्सा ले सकते हैं। इस पूजा में योद्धाओं द्वारा दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है।ब ता दें कि पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान को प्राप्त करते हुए ऐसा किया था। रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है।

राजनाथ सिंह आज बिहर में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में तीन रैलियां करेंगे। वे 12 बजे  भागलपुर के कहलगांव विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनका सन्‍हौला में कार्यक्रम है। 2.10 बजे बड़हरा (भोजपुर) तथा 03:35 बजे चैनपुर (कैमूर) में राजनाथ सिंह का कार्यक्रम है।

मोदी के संबोधन ट्वीट को राजनाथ ने किया था रिट्वीट

बता दें कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया था कि वह शाम को राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर मौजूद अपने एकाउंट पर किए इस पोस्ट में हालांकि संबोधन के विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को सभी देशवासियों को अवश्य सुनना चाहिए। आप सब जरूर जुड़ें और प्रधानमंत्री को सुनें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.