Move to Jagran APP

जब रूसी सैन्य अधिकारी ने बढ़ाया हाथ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 'नमस्ते', यहां देखें VIDEO

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के बीच शारीरिक दूरी का महत्व काफी तेजी से बढ़ा है। भारत के नमस्ते को अपनाने में इस दौरान कई देश आगे आए हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 01:01 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 01:17 PM (IST)
जब रूसी सैन्य अधिकारी ने बढ़ाया हाथ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 'नमस्ते', यहां देखें VIDEO
जब रूसी सैन्य अधिकारी ने बढ़ाया हाथ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 'नमस्ते', यहां देखें VIDEO

नई दिल्ली/मॉस्को, एजेंसियां। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के बीच शारीरिक दूरी का महत्व सबसे ज्यादा हो गया है। भारत में मेल-मुलाकात और किसी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए सदियों से नमस्कार(Namaskar) या नमस्ते(Namaste)  का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब कोरोना काल में दुनिया के कई देश इसका महत्व समझने लगे हैं। इस बीच, एक बार फिर भारत का नमस्ते चर्चा में आया है।

loksabha election banner

दरअसल, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) इनदिनों रूस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह बुधवार को मॉस्को पहुंचे। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रूस के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हाथ बढ़ाने पर नमस्ते करते हुए देखे हुए।

रक्षामंत्री बुधवार की शाम मॉस्को पहुंचे। इस दौरान का उनका एक वीडियो रक्षा मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें वो रूसी अधिकारियों से हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर पारंपरिक तरीके से नमस्ते करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मास्क पहन रखा है। मॉस्को पहुंचने पर उनका स्वागत करने के बाद रूसी आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें सैल्यूट करके हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो राजनाथ ने अपने हाथ जोड़ लिए और उन्हें पारंपरिक ढ़ंग से नमस्ते किया। रक्षा मंक्षी ने आगे हर अधिकारी का  इसी तरह अभिवादन किया।

दुनियाभर में कोरोना महामारी के बाद अब नमस्ते को अपनाने में कई देश आगे आए हैं। सभी ने भारतीय परंपरा में अनुपालित नमस्ते को अपनाया। तमाम शोध बता रहे हैं कि नमस्ते की मुद्रा से कई बीमारियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है।

रूस के रक्षा मंत्री से आज मुलाकात करेंगे राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस में SCO की अहम मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। आज वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर अपने रूसी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने वाले हैं। यह बैठक तब हो रही है जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गंभीर सीमा विवाद चल रहा है। संभावना है कि इस बैठक में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंझ्हे और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री परवेज़ खट्टक भी हिस्सा लेने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात की कोई योजना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.