विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 अगस्त को खुलेंगे 'ऑपरेशन सिंदूर' के सबसे बड़े और अनकहे राज, डिस्कवरी चैनल पर आ रही है डॉक्यूमेंट्री सीरीज

Published: Sat, 01 Aug 2026 06:23 AM (IST)

भारत के आतंकवाद-विरोधी अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक डॉक्यू-सीरीज के तौर पर दिखाया जाएगा। इसमें सेना के एक चर्चित ऑपरेशन के पीछे की कहानी दिखाई जाएगी।

डिक्लासिफाइड : ऑपरेशन सिंदूर' बताएगा इस अभियान की कहानी

डिक्लासिफाइड : ऑपरेशन सिंदूर' बताएगा इस अभियान की कहानी

HighLights

  1. डिक्लासिफाइड : ऑपरेशन सिंदूर' बताएगा इस अभियान की कहानी

  2. इसे एक डॉक्यू-सीरीज के तौर पर दिखाया जाएगा, पहला लुक जारी

  3. इस सीरीज का प्रीमियर 15 अगस्त, 2026 को डिस्कवरी और डिस्कवरी+ पर चैनल पर हो

आईएएनएस, मुंबई। भारत के आतंकवाद-विरोधी अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक डॉक्यू-सीरीज के तौर पर दिखाया जाएगा। इसमें सेना के एक चर्चित ऑपरेशन के पीछे की कहानी दिखाई जाएगी।

"डिक्लासिफाइड : ऑपरेशन सिंदूर" सीरीज का पहला लुक शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें भारत के सैन्य नेतृत्व, जमीनी स्तर पर काम करने वाले सैनिक, रक्षा विशेषज्ञ और पत्रकार शामिल हुए, ताकि 88 घंटे तक चले संघर्ष के दौरान पर्दे के पीछे की गतिविधियों के बारे में बताया जा सके।

इस सीरीज का प्रीमियर 15 अगस्त, 2026 को डिस्कवरी और डिस्कवरी+ पर चैनल पर होगा। यह सीरीज भारत की शुरुआती रणनीतिक चर्चाओं और सैन्य तैयारियों से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने और उसे अंजाम देने तक की पूरी प्रक्रिया को दिखाती है।

इसमें लोगों के प्रत्यक्ष अनुभव शामिल हैं। यह भारत के वार रूम में रणनीति बनाने वाले अधिकारियों और मोर्चे पर तैनात जवानों पर प्रकाश डालती है, जिससे इस संघर्ष की अंदरूनी कहानी का पता चलता है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम से प्रसिद्ध इस अभियान के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में खास तौर पर पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया।