विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकाल दर्शन के लिए 100 रुपये में तत्काल बुकिंग का निर्णय वापस, जानें अब कैसे मिलेगा सीधा प्रवेश

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Sat, 10 Oct 2020 06:02 AM (IST)

ज्योतिर्लिग महाकाल मंदिर में भक्तों को निशुल्क अग्रिम बुकिंग के आधार पर भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। मंदिर समिति ने भारी विरोध के चलते हाल में लिया गया 100 रुपये में तत्काल बुकिंग का निर्णय वापस ले लिया है।

महाकाल मंदिर समिति ने 100 रुपये में तत्काल बुकिंग का निर्णय वापस ले लिया है।
महाकाल मंदिर समिति ने 100 रुपये में तत्काल बुकिंग का निर्णय वापस ले लिया है।

उज्जैन, जेएनएन। ज्योतिर्लिग महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में भक्तों को नि:शुल्क अग्रिम बुकिंग के आधार पर भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। मंदिर समिति ने हाल में लिया गया 100 रुपये में तत्काल बुकिंग का निर्णय वापस ले लिया है। अगर सीधे मंदिर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो पूर्व व्यवस्था के अनुसार 250 रुपये में शीघ्र दर्शन टिकट खरीदना होगा।

मंदिर प्रशासक सुजानसिंह रावत (Sujan Singh Rawat) ने बताया कि तीन अक्टूबर को प्रबंध समिति की बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 रुपये में तत्काल बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया था। विरोध को देखते हुए प्रबंध समिति ने शुक्रवार को फिर से बैठक कर इस निर्णय को वापस ले लिया है।

अब तीन अक्टूबर से पहले की व्यवस्था यथावत रहेगी अर्थात अग्रिम बुकिंग के आधार पर आम श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन होंगे। हालांकि पूर्व व्यवस्था लागू होने से प्रति व्यक्ति 150 रुपये अधिक चुकाना पड़ेंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर समिति द्वारा भक्तों को अग्रिम बुकिंग के आधार पर भगवान महाकाल के दर्शन कराए जा रहे हैं।

लेकिन बाहर से आने वाले कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं जिन्हें मंदिर (Ujjain Mahakal Mandir) समिति की इस व्यवस्था की जानकारी नहीं है। वे बिना बुकिंग के ही मंदिर पहुंच जाते हैं। मंदिर समिति ने ऐसे दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मात्र 100 रपये में तत्काल बुकिंग की व्यवस्था शुरू की थी। इस पर भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया, कांग्रेस, विश्व हिंदू परिषद ने विरोध किया था।

सांसद फिरोजिया ने धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर से भी चर्चा की थी। इसके बाद मंदिर समिति ने शुक्रवार शाम निर्णय वापस ले लिया। तत्काल बुकिंग की व्यवस्था समाप्त होने से जिन लोगों को बिना बुकिंग भगवान महाकाल के दर्शन करना हैं उन्हें 250 रुपए का शीघ्र दर्शन टिकट खरीदना होगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।