जानिए, क्या हुआ जब केरल में 'मृत' महिला फिर से हो गई जिंदा
रत्ना अम्मा गंभीर रूप से बीमार थी। पिछले तीन महीनों से पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
इदुक्की, एजेंसी। केरल में बुधवार को एक अजीबो-गरीब घटना हुई। अपने रिश्तेदारों द्वारा मृत मानी गई एक बीमार महिला मोबाइल शवगृह में ले जाने से ठीक पहले जिंदा हो गई। इसके बाद रत्ना अम्मा (51) को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
रत्ना अम्मा गंभीर रूप से बीमार थी। पिछले तीन महीनों से पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने मंगलवार को यह कहते हुए छुट्टी दे दी कि अब उन्हें घर ले जाया जा सकता है। परिजन बुधवार सुबह रत्ना को घर ले आए, लेकिन देखा कि उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है। इस पर परिजन ने उन्हें मृत समझ लिया। उनका 'शव' मोबाइल शवगृह में रखा जाने वाला ही था तभी कुछ पड़ोसियों ने उनके हाथों में कुछ हरकत देखी।
इस बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और महिला को यहां के सेंट जॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।
यह भी पढ़ें: आदित्य हत्याकांड- शव से निकली गोली ने बताया था हत्यारा है रॉकी, जानिए