विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के रेस्टोरेंट में मसाला डोसे में मिला मरा हुआ चूहा, ग्राहक ने की फूड सेफ्टी जांच की मांग

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 02:26 PM (IST)

मुंबई के बोरिवली वेस्ट में एक रेस्टोरेंट के मसाला डोसे में मरा हुआ चूहा मिला। ग्राहक ने तुरंत बोरीवली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

HighLights

  1. मुंबई के बोरिवली वेस्ट रेस्टोरेंट में डोसे में चूहा मिला।

  2. ग्राहक ने डोसे में मरा हुआ चूहा देखकर पुलिस में शिकायत की।

  3. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के बोरिवली वेस्ट में एक रेस्टोरेंट में मसाला डोसे में मरा हुआ चूहा मिला है। ग्राहक ने घटना की शिकायत तुरंत बोरीवली पुलिस में की है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मसाला डोसा में मिला मरा हुआ चूहा

ग्राहक ने रेस्टोरेंट में खाने के लिए मैसूर मसाला डोसा ऑर्डर किया था। ग्राहक के भाई ने डोसे में से एक-दो निवाले खाए, उसे डोसे के अंदर मरा हुआ चूहा दिखाई दिया।

डोसे के अंदर मरा हुआ चूहा देखकर लड़के ने तुरंत ही उल्टी कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में डोसे के अंदर मरा हुआ चूहा देखा जा सकता है।

ग्राहक ने रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और फूड सेफ्टी जांच की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें- एडमिशन, हॉस्टल और काउंसलिंग... महाराष्ट्र में सिंगल मदर्स के बच्चों के लिए बड़ा फैसला; हर तरह से सपोर्ट करेगी सरकार