दैनिक जागरण की प्रियम वर्मा को मिला लाडली मीडिया अवार्ड
दैनिक जागरण की पत्रकार प्रियम वर्मा को महिलाओं में सेनेटरी नैपकिन को लेकर जागरूकता प्रयोग न करने पर होने वाली बीमारियां और उसकी उपलब्धता पर अभियान चलाने को लेकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार के 11वें संस्करण में 10 भाषाओं के 98 विजेताओं को अवार्ड दिए गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लैंगिक समानता के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिष्ठित संस्था पापुलेशन फर्स्ट ने शुक्रवार को लाडली मीडिया अवार्ड के विजेताओं को पुरस्कृत किया। दैनिक जागरण की पत्रकार प्रियम वर्मा को महिलाओं में सेनेटरी नैपकिन को लेकर जागरूकता, प्रयोग न करने पर होने वाली बीमारियां और उसकी उपलब्धता पर अभियान चलाने को लेकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार के 11वें संस्करण में 10 भाषाओं के 98 विजेताओं को अवार्ड दिए गए हैं। यह अवार्ड लैंगिक समानता के क्षेत्र काम करने वाले मीडिया कर्मियों को हर वर्ष दिया जाता है।