विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'दैनिक जागरण' को मिले 19 पुरस्कार

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 09:32 PM (IST)

'दैनिक जागरण' को सात प्लैटिनम, आठ गोल्ड और चार ऑनरेबल मेंशन पुरस्कार हासिल हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'दैनिक जागरण' को मिले 19 पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'दैनिक जागरण' को मिले 19 पुरस्कार

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। 'दैनिक जागरण' राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार सराहा जा रहा है। लगातार मिल रहे सम्मान इस बात को दर्शाते हैं। टेक्सास में 'हर्मेस क्रिएटिव अवा‌र्ड्स' में 19 पुरस्कार जीतकर 'दैनिक जागरण' ने यह दावा और मजबूत कर लिया है।

इन पुरस्कारों में 'दैनिक जागरण' के 14 अलग-अलग कार्यक्रमों को सम्मानित किया गया। किसी भी भारतीय समाचार पत्र को मिले यह सबसे ज्यादा पुरस्कार हैं। 'दैनिक जागरण' को सात प्लैटिनम, आठ गोल्ड और चार ऑनरेबल मेंशन पुरस्कार हासिल हुए हैं।

प्लैटिनम अवार्ड में 'हरियाणा महिला सशक्तिकरण', 'मिशन 1000-पटना', 'संस्कारशाला', 'तलाश तालाबों की' और 'युवा संपादक' जैसे कार्यक्रम विजेता रहे। इनमें तीन पुरस्कार तो अकेले 'संस्कारशाला' को मिले। वहीं, 'मिशन तीन करोड़ पौधे', 'आधुनिक अन्नदाता', 'भारत रक्षा पर्व', 'इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड', 'जागरण फिल्म फेस्टिवल', 'जनहित जागरण' और 'जागरण यूथ पार्लियामेंट' को आठ गोल्ड अवार्ड मिले। इनमें 'जागरण यूथ पार्लियामेंट' को दो अवार्ड मिले। जिन चार कार्यक्रमों को ऑनरेबल मेंशन मिला उनमें 'भारत रक्षा पर्व', 'कैसिनो ग्रांडे', 'जनहित जागरण' और 'खुले में शौच से मुक्ति अभियान-बरेली' रहे।

मालूम हो कि इन पुरस्कारों के बाद 'दैनिक जागरण' इस साल की शुरुआत में ही अब तक कुल 48 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुका है।

हर्मेस क्रिएटिव अवा‌र्ड्स :-

हर्मेस क्रिएटिव अवा‌र्ड्स उन सभी क्रिएटिव पेशेवरों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, जो परिकल्पना, लेखन और डिजायन के परंपरागत साधनों, कार्यक्रमों और उभरती तकनीक से जुड़े हैं।