विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त प्रसार भारती बोर्ड में बने सदस्य

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Tue, 07 Jul 2020 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 07:21 AM (IST)

प्रसार भारती एक स्वायत्त संगठन है। इसके बोर्ड में अभी तक 13 में से नौ पद रिक्त थे। इन्हीं खाली पदों पर इन पांच लोगों को नामित किया गया है।

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त प्रसार भारती बोर्ड में बने सदस्य
दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त प्रसार भारती बोर्ड में बने सदस्य

जेएनएन, नई दिल्ली। दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त को प्रसार भारती बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल 22 नवंबर 2025 तक रहेगा। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में दी गई है।

प्रसार भारती बोर्ड में संजय गुप्त समेत पांच नए सदस्य शामिल किए गए

आकाशवाणी और दूरदर्शन पर नियंत्रण रखने वाले प्रसार भारती बोर्ड में हाल ही में पांच नए सदस्य शामिल किए गए हैं। संजय गुप्त के अलावा अन्य सदस्यों में सलीम मर्चेट, आलोक अग्रवाल, साइना एनसी और अशोक कुमार टंडन शामिल हैं।

सभी सदस्यों का कार्यकाल अलग-अलग है

शामिल किए गए सभी सदस्यों का कार्यकाल अलग-अलग है। सलीम मर्चेट 22 नवंबर 2021, आलोक अग्रवाल और साइना एनसी 21 नवंबर 2023 और अशोक कुमार टंडन 22 नवंबर 2025 तक बोर्ड के सदस्य रहेंगे। टंडन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे चुके हैं। वहीं सलीम मर्चेंट संगीतकार, साइना एनसी भाजपा प्रवक्ता और आलोक अग्रवाल मीडिया जगत से जुड़े रहे हैं।

प्रसार भारती बोर्ड में अभी तक 13 में से नौ पद रिक्त थे

प्रसार भारती एक स्वायत्त संगठन है। यह दूरदर्शन और आकाशवाणी के प्रशासनिक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बोर्ड में अभी तक 13 में से नौ पद रिक्त थे। इन्हीं खाली पदों पर इन पांच लोगों को नामित किया गया है।