दैनिक जागरण बेस्टसेलर सूची: जुलाई-सितंबर 2026 की कविता श्रेणी हुई जारी
दैनिक जागरण ने जुलाई-सितंबर 2026 के लिए अपनी बेस्टसेलर कविता श्रेणी की सूची जारी की है। इसमें नीलेश मिसरा, संदीप ...और पढ़ें

दैनिक जागरण बेस्टसेलर कविता श्रेणी जुलाई-सितंबर 2026 की सूची।
HighLights
दैनिक जागरण की जुलाई-सितंबर 2026 की कविता सूची जारी।
नीलेश मिसरा, संदीप द्विवेदी के काव्य संग्रह शामिल।
प्रेम, संघर्ष, सामाजिक संवेदनाओं पर आधारित कविताएं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दैनिक जागरण ने वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर महीने के लिए हिंदी पुस्तकों की बहुप्रतीक्षित बेस्टसेलर सूची जारी कर दी है।
इस विशेष सूची में पाठकों की पसंद और बाजार में लोकप्रिय रही विभिन्न श्रेणियों की किताबों को शामिल किया गया है, जिसमें कविता संग्रहों ने भी पाठकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है, इन श्रेणी में जिन पुस्तकों ने जगह बनाई है वह निम्न हैं।
1.मैं अक्सर सोचता हूं
लेखक: नीलेश मिसरा
प्रकाशक: वेस्टलैंड बुक्स
लेखक, गीतकार व कथाकार नीलेश मिसरा का यह काव्य संग्रह प्रेम, तन्हाइयों और
रिश्ता टूटने के बाद के एहसासों पर आधारित है। इसमें मुक्त छंद, गीत और गजलें संग्रहीत की गई हैं।
2. पंछियों का सरदार
लेखक: संदीप द्विवेदी
प्रकाशक: अनबाउंड स्क्रिप्ट
संदीप की कविताएं न केवल प्रेरित करती हैं, बल्कि छिपी हुई हिम्मत को जगाने
का काम भी करती हैं। यह ऐसा संग्रह है, जो संघर्ष, आत्मविश्वास और हार न
मानने की भावना को केंद्र में रखता है।
3. फूल हरसिंगार वाले
लेखक: अंकिता सिंह
प्रकाशक: हिंद युग्म
कवयित्री अंकिता का यह पहला काव्य संग्रह है। इसमें उनके 51 गीत व मुक्तक
शामिल हैं। प्रेम, प्रकृति और सामाजिक संवेदनाओं को उन्होंने अपनी कविताओं का विषय बनाया है।
4. प्रेम में पेड़ होना
लेखक: जसिंता केरकेट्टा
प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन
शीर्षक से ही स्पष्ट है ये कविताएं उस प्रेम पर आधारित नहीं हैं जो दो
व्यक्तियों के बीच होता है, बल्कि दैहिकता से परे ये तो उस प्रेम के विषय
में हैं जो समग्र सृष्टि को संबल प्रदान करता है।
5. घर के वास्ते
लेखक: स्वयं श्रीवास्तव
प्रकाशक: अनबाउंड स्क्रिप्ट
यह स्वयं का पहला काव्य संग्रह है। इसमें वह वास्तविक समस्याओं को उठाते
हैं। उनकी कविताओं में युवा मन की बेकरारी, प्रेम, असफलताबोध और सौंदर्य
आकांक्षा देखने को मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।