चक्रवात अर्नब का कहर: विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद, बुधवार को इंडिगो की सभी सेवाएं सस्पेंड
चक्रवात अर्नब के आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने के कारण विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

चक्रवात अर्नब के कारण विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद।
HighLights
चक्रवात अर्नब के कारण विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द।
बुधवार को इंडिगो की सभी सेवाएं और कुछ अन्य उड़ानें प्रभावित।
मौसम विभाग ने चक्रवात के और गंभीर होने का अनुमान लगाया।
डिजिटल डेस्क, विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के तट की ओर चक्रवात अर्नब के बढ़ने के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। बुधवार, 28 अक्टूबर को विजयवाड़ा एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें रद कर दी गई हैं।
इलके अलावा, फ्लाई91 की हैदराबाद सेवाएं और दिल्ली-विजयवाड़ा के बीच चलने वाली वाली एयर इंडिया की एक उड़ान भी आज के लिए रद कर दी गई है।
चक्रवात के असर के कारण, मंगलवार 27 अक्टूबर को चेन्नई और बेंगलुरु को विजयवाड़ा से जोड़ने वाली इंडिगो की दो सेवाएं भी रद कर दी गई थीं।
गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा 'अर्नब'
भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवात अर्नब और अधिक शक्तिशाली होकर एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। 28 अक्टूबर की सुबह तक यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करेगा।
115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इस तूफान के दौरान 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार हवाएं चलने की संभावना है, जबकि हवा के झोंके 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
28 अक्टूबर को विजयवाड़ा से इंडिगो की सभी उड़ाने रद
मिली जानकारी का अनुसार, बुधवार 28 अक्टूबर को विजयवाड़ा हवाई अड्डे से संचालित होने वाली इंडिगो की सभी उड़ाने रद कर दी गई हैं। फ्लाई91 ने भी बुधवार के लिए अपनी हैदराबाद की सेवाएं रद कर दी हैं।
यात्रियों के लिए सलाह
विजयवाड़ा हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले संबंधित एयरलाइंस से अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें, क्योंकि चक्रवात के कारण यात्रा योजनाओं में रुकावट आ सकती है।
